Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में शराबबंदी के उल्लंघन पर महिलाओं ने खोला मोर्चा, पति, बेटे और रिश्तेदारों के खिलाफ 1200 से अधिक कॉल

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 12:43 PM (IST)

    शराबबंदी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महिलाओं ने ही मोर्चा खोल दिया है। पति बेटे और अन्य रिश्तेदारों की ही शिकायतें मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के टोल-फ्री नंबरों पर कर रहीं हैं। जून माह तक महिलाओं ने 1200 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई हैं जिसपर त्वरित कार्रवाई की गई है।

    Hero Image
    शराबबंदी का उल्लंघन पर महिलाएं कर रहीं कॉल। सांकेतिक तस्वीर।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में लागू शराबबंदी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महिलाओं ने ही मोर्चा खोल दिया है। महिलाएं शराब का सेवन करने वाले अपने पति, बेटे और अन्य रिश्तेदारों की ही शिकायतें मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के टोल-फ्री नंबरों पर कर रही हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार, इस साल जून तक महिलाओं ने 1200 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिसपर त्वरित कार्रवाई की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने शराबबंदी के उल्लंघन की सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर 15545 और 18003456268 जारी किया है। विभागीय जानकारी के अनुसार, इस पर प्रतिदिन औसत 200 से 300 काल आ रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं अपने पति, पिता, बेटे या रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रही हैं।

    विभाग के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से जून तक कुल एक हजार 211 महिलाओं ने शराब से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसमें जनवरी में सबसे अधिक 270 शिकायती काल आई है। इसके बाद फरवरी में 223, मार्च में 212, अप्रैल में 167, मई में 150 और जून में 189 काल कर महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है।

    वर्ष 2022 से मई 2025 तक इन टोल फ्री नंबर के जरिए कुल तीन लाख 96 हजार 305 शिकायतें दर्ज की गई हैं। वर्ष 2022 में रोजाना 331, 2023 में 337, 2024 में 308 और जनवरी 2025 से मई 2025 के बीच 200-300 शिकायत काल दर्ज की गई है।

    इस वर्ष जनवरी में 310, फरवरी में 319, मार्च में 279, अप्रैल में 200 और मई में औसतन 215 काल दैनिक आई है। विभाग ने इन जानकारियों के आधार पर बीते तीन साल में 20 हजार से अधिक छापेमारी की है, जिसमें 14 हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वर्ष 2025 में औसतन दो गिरफ्तारियां रोजाना हो रही हैं।