Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Vidhan Sabha Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीत सत्र 25 नवंबर से, 5 बड़े मुद्दों पर हो सकता है हंगामा

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 08:32 AM (IST)

    बिहार विधान मंडल का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा और अन्य विधायी कार्य संपादित किए जाएंगे। सत्र के पहले दिन शपथ ग्रहण और राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेश की प्रतियां सदन पटल पर रखी जाएंगी। विपक्ष सरकार पर कानून व्यवस्था शराब से हुई मौत स्मार्ट मीटर और जमीन सर्वे जैसे मसलों पर हमलावर नजर आएगा।

    Hero Image
    बिहार विधानसभा सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधान मंडल का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से प्रारंभ होगा। सत्र 29 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान सदन में द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश होगा साथ ही अन्य विधायी कार्य संपादित किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संसदीय कार्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। चार सीटों पर होने वाले चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। इसके दो दिन के बाद ही सदन की गतिविधियां प्रारंभ होगी।

    25 नवंबर को सत्र के पहले दिन शपथ ग्रहण होगा (यदि हो)। इसके बाद राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेश की प्रतियां सदन पटल पर रखी जाएंगी। साथ ही पहले ही दिन वित्तीय वर्ष 2024-25 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। 26 नवंबर को गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे।

    27 और 28 नवंबर को सदन में राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे। 29 नवंबर को 2024-25 का द्वितीय अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद एवं विनियोग विधयेक पेश होगा। इसके बाद सदन की गतिविधियां अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित हो जाएंगी।

    इन 5 मुद्दों पर जमकर हो सकता है हंगामा

    25 नवंबर से होने वाले शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने के आसार है। चार सीटों पर हुए चुनाव परिणाम का असर सदन में दिखेगा। इसके अलावा विपक्ष पूरी तरह से सरकार पर हमलावर नजर आएगा। कानून व्यवस्था, शराब से हुई मौत, स्मार्ट मीटर और जमीन सर्वे जैसे मसलों पर विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगा।

    बिहार विधानसभा की संरचना

    बिहार विधानसभा द्विसदनीय विधायिका का निचला सदन है, जिसमें 243 सीटें हैं जो एकल-सीट निर्वाचन क्षेत्रों से सीधे चुनी जाती हैं। विधानसभा का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है, जब तक कि पहले भंग नहीं किया जाता है ¹।

    बिहार विधानसभा के सदस्य

    बिहार विधानसभा में वर्तमान में 38 सीटें अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और 2 सीटें अनुसूचित जनजातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

    बिहार विधानसभा के नेतृत्व

    बिहार विधानसभा के वर्तमान नेताओं में विभिन्न दलों के विधायक शामिल हैं, जिनमें जदयू, भाजपा, राजद, कांग्रेस आदि शामिल हैं।

    बिहार विधानसभा के कार्य

    बिहार विधानसभा के मुख्य कार्यों में राज्य के लिए नीतियों और कानूनों का निर्माण करना, राज्य सरकार को जवाबदेह बनाना, और राज्य के विकास के लिए योजनाएं बनाना शामिल है ।

    Nitish Kumar: क्या नीतीश कुमार बना रहे पशुपति पारस से दूरी? RLJP को नहीं मिला NDA मीटिंग का बुलावा

    Nitish Kumar ने CM हाउस में की बैठक, इनको मिली अगल-बगल की कुर्सी; झटपट हो गया 2025 का फैसला