विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं भी उसका शिकार था...', Chetan Anand ने फ्लोर टेस्ट के बाद कही चौंकाने वाली बात, बताया- क्यों छोड़ा तेजस्वी का साथ

Published: Mon, 12 Feb 2024 08:42 PM (IST)

बिहार विधानसभा में सरकार के पक्ष और विपक्ष में मतदान हो इसके पूर्व आनंद मोहन के पुत्र और राजद नेता ...और पढ़ें

चेतन आनंद ने फ्लोर टेस्ट के बाद कही चौंकाने वाली बात, बताया- क्यों छोड़ा तेजस्वी का साथ (फाइल फोटो)
चेतन आनंद ने फ्लोर टेस्ट के बाद कही चौंकाने वाली बात, बताया- क्यों छोड़ा तेजस्वी का साथ (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। RJD MLA Chetan Anand नीतीश सरकार के बहुमत परीक्षण के ऐन पहले राजद से पाला बदल कर सत्ता पक्ष में बैठने वाले विधायक चेतन आनंद ने कहा कि मेरे साथ और कई लोगों के साथ पार्टी में काफी भेदभाव हो रहा था, इसलिए उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने ठाकुर का कुआं प्रकरण पर कहा कि मेरे परिवार और मेरे बारे में बहुत कुछ कहा गया था।

बिहार विधानसभा में सरकार के पक्ष और विपक्ष में मतदान हो इसके पूर्व आनंद मोहन के पुत्र और राजद नेता व विधायक चेतन आनंद ने राजद का साथ छोड़ने पर पहली प्रतिक्रिया में कहा कि उन्होंने यह निर्णय काफी सोच-विचार करने के बाद ही लिया है। पार्टी में कुछ लोगों के साथ भेदभाव होता रहा है। मैं भी उसका शिकार था।

'मैंने भी पार्टी से आग्रह किया कि...'

एक सवाल पर उन्होंने कहा उन्हें पार्टी की ओर से सिर्फ बैठक की जानकारी दी गई थी। यह नहीं पता था कि वहीं रहना भी होगा, इसलिए परिवार ने मेरी तलाश में शिकायत दर्ज कराई थी। मैंने भी पार्टी से आग्रह किया गया कि मुझे एक बार परिवार के पास जाने दिया जाए, लेकिन इसके बाद भी मुझे चार घंटे रोका गया इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी नेतृत्व से कोई शिकायत नहीं। पार्टी में कुछ लोग हैं जो हमारी बातों को महत्व नहीं देते। ऐसे चाटुकारों की वजह से पार्टी का नुकसान होता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ठाकुर का कुआं प्रकरण में उन्हें गाली दी गई, उनके परिवार को नीचा दिखाया गया। मेरी मां साढ़े तीन वर्ष से इस पार्टी में कोई पद नहीं प्रतिष्ठा नहीं फिर भी वे हैं। कुएं में बहुत पानी है तो पानी पिला भी दिया है।

ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Speech: नीतीश की 'पलटी' और मोदी की 'गारंटी', 40 मिनट के भाषण में दिखे तेजस्वी यादव के तीखे तेवर

ये भी पढ़ें- Bihar Jobs: बिहार में फ्लोर टेस्ट डन, अब होगी नौकरियों की बारिश... नीतीश सरकार करेगी 3 लाख नए पदों पर भर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।