पटना में जल संसाधन के अधिकारियों ने सीखा विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन का हुनर
अध्यक्षता विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने की। उन्होंने इस प्रशिक्षण को अधिकारियों के लिए कार्य-कुशलता में वृद्धि का माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा विभागीय पोर्टल आनलाइन मानीटरिंग सिस्टम परियोजना प्रबंधन के आधुनिक उपकरणों और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े विषयों पर प्रस्तुति दी गई।

राज्य ब्यूरो, पटना। विभागीय कार्यों के नियमानुकूल संचालन एवं समयबद्ध निष्पादन के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग द्वारा बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पदाधिकारियों को विभागीय कार्य-प्रणाली, वित्तीय नियमों, परियोजना निष्पादन की प्रक्रिया, निगरानी तंत्र एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
अध्यक्षता विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने की। उन्होंने इस प्रशिक्षण को अधिकारियों के लिए कार्य-कुशलता में वृद्धि का माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा विभागीय पोर्टल, आनलाइन मानीटरिंग सिस्टम, परियोजना प्रबंधन के आधुनिक उपकरणों और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े विषयों पर प्रस्तुति दी गई।
कार्यशाला में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नामित रिसोर्स पर्सन सतीश कुमार तिवारी, सदन कुमार झा, उमेश प्रसाद, मो. अशरफ अंसारी को उनकी उल्लेखनीय प्रशिक्षण के लिए मल्ल द्वारा स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में जल संसाधन विभाग के अपर सचिव यशपाल मीणा और केडी. प्रौज्ज्वल, अभियंता प्रमुख (सिंचाई सृजन) अवधेश कुमार, अभियंता प्रमुख (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण) वरुण कुमार, अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) ब्रजेश मोहन, संयुक्त सचिव अजय कुमार, उप सचिव (निगरानी) कुमुद रंजन, अवर सचिव (निगरानी) किशोर कुमार के साथ कई अधिकारी व अभियंता उपस्थिति रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।