Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वोटर अधिकार यात्रा : गांधी मैदान पहुंचे राहुल, डाकबंगला चौक से करेंगे संबोधित, सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 12:02 PM (IST)

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राहुल गांधी और महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता आम्बेडकर चौक के लिए प्रस्थान करेंगे। इस यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे भी शामिल होंगे। पार्टी ने खरगे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।

    Hero Image
    राहुल गांधी मैदान पहुंचे, डाकबंगला चौक से करेंगे संबोधित

    राज्य ब्यूरो, पटना। पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का कुछ देर में समापन है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राहुल गांधी और महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता अंबेडकर चौक के लिए प्रस्थान करेंगे। इस यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे। पार्टी ने खरगे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वोटर अधिकार यात्रा के समापन के लिए यहां बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। चुनाव से पहले पटना में महागठबंधन के इस आयोजन को शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

    एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अपने नेताओं का स्वागत किया। बस थोड़ी देर में यात्रा शुरू होने वाली है। 16 दिवसीय ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ आज पटना में संपन्न होगी। जिला प्रशासन की ओर से राहुल गांधी पर महागठबंधन के अन्य नेताओं को हाई कोर्ट के पास स्थित अंबेडकर चौक तक जाने की अनुमति नहीं दी गई है लिहाजा राहुल गांधी व अन्य नेता आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर सकें इसके लिए पटना शहर के व्यस्ततम डाक बंगला चौराहे पर मंच बनाया गया है।

    कांग्रेस के नेता अपने कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को यहीं से संबोधित करेंगे। डाक बंगला चौराहे को चारों ओर से घेर दिया गया है। भारी संख्या में सुरक्षा बल यहां तैनात किए गए हैं। सुरक्षा घेरे के बाहर महागठबंधन में शामिल तमाम दल के पार्टी नेता और कार्यकर्ता हाथों में झंडा-बैनर लेकर लगातार पहुंच रहे हैं।