UPSC Bihar Toppers 2024: यूपीएससी टॉप-20 में बिहार के तीन, राज कृष्ण को आठवीं रैंक; देखें पूरी लिस्ट
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट में बिहार के तीन अभ्यर्थियों ने टॉप-20 में जगह बनाई है। सीतामढ़ी के राज कृष्ण झा को आठवीं रैंक बक्सर के हेमंत को 13वीं और जमुई की संस्कृति त्रिवेदी को 17वीं रैंक मिली है। जमुई जिले से तीन और अभ्यर्थियों ने भी सफलता प्राप्त की है। इस आर्टिकल में आप टॉपर्स की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

जागरण संवाददाता, पटना। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2024 के फाइनल रिजल्ट में राज्य के तीन अभ्यर्थियों ने टॉप-20 में स्थान बनाया है। इसमें सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर के राज कृष्ण झा आठवीं, बक्सर के राजपुर प्रखंड के कुसरूपा निवासी हेमंत 13वीं और जमुई की संस्कृति त्रिवेदी 17वीं रैंक प्राप्त की हैं।
13वीं रैंक प्राप्त करने वाले हेमंत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) की सिविल सेवा परीक्षा में नौवीं रैंक प्राप्त किया था। वह एसडीएम (प्रशिक्षु) के पद पर कार्यरत हैं। 2022 में वह उत्तर प्रदेश में डीएसपी के लिए चयनित हुए थे।
जमुई जिले के तीन अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। संस्कृति त्रिवेदी के साथ-साथ जिले में कार्यरत बांका के रहने वाले डीपीओ पारस कुमार ने 269वीं और ईशा रानी ने 384वीं रैंक प्राप्त की है।
हाजीपुर के प्रिंस राज ने 141वीं, भोजपुर के हिमांशु भास्कर, वैशाली के सौरभ सुमन ने 391वीं, सहरसा के सुशांत कुमार ने 405वीं, पूर्वी चंपारण के संजीव कुमार ने 583वीं रैंक प्राप्त की है।
| अभ्यर्थी | रैंक | जिला |
| राज कृष्ण झा | 8 | सीतामढ़ी |
| हेमंत | 13 | बक्सर |
| संस्कृति त्रिवेदी | 17 | जमुई |
| दीपाली महतो | 105 | समस्तीपुर |
| प्रिंस राज | 141 | हाजीपुर |
| पारस कुमार | 269 | बांका |
| प्रीति कुमारी | 301 | पटना |
| हिमांशु भास्कर | 323 | पटना |
| तन्मय | 346 | पटना |
| ईशा रानी | 384 | जमुई |
| सौरभ सुमन | 391 | वैशाली |
| सुशांत कुमार | 405 | सहरसा |
| संजीव कुमार | 583 | पूर्वी चंपारण |
| कुमारी सौम्या | 637 | अरवल |
| प्रिय रंजन | 666 | पटना |
| सिद्धार्थ कृष्णा | 680 | मुजफ्फरपुर |
| श्रृष्टि गुप्ता | 728 | गया |
| नीतीश कुमार | 771 | कैमूर |
| वैभव विशाल | 819 | नालंदा |
| अनिकेत रंजन | 857 | बांका |
| दिवाकर कुमार | 891 | नालंदा |
नालंदा वैभव को सिविल सेवा परीक्षा में 819वीं रैंक
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में बहादुरपुर थाना क्षेत्र (नालंदा) के रामपुर रोड के विजय काम्पेक्स में रहनेवाले जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता कृष्णकांत वर्मा के इकलौता पुत्र वैभव विशाल ने 819 रैंक लाकर राज्य का नाम रोशन किया।
उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर यूपीएससी परीक्षा पास किया। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता में पिता व माता संगीता वर्मा की अहम भूमिका है। वे हमेशा हौसला आफजाई करते रहे।
हाजीपुर के रहने वाले प्रिंस राज ने हािसल किया 141 वां स्थान
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में हाजीपुर के लाल प्रिंस राज ने 141वीं रैंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। प्रिंस राज गांधी आश्रम निवासी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक विन्देश्वरी प्रसाद के पौत्र एवं शिक्षक त्रिवेणी कुमार और गृहिणी अनिता कुमारी के पुत्र हैं। शुरू से ही मेधावी रहे प्रिंस की प्रारंभिक शिक्षा वैशाली सेंट्रल स्कूल, संत पाल्स, सामर्थ्या क्लासेज और सेंट जान्स से हुई है।
इसके पहले प्रिंस को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली की अनुशंसा पर सिविल इंजीनियरिंग में वर्ष 2021 में सफल होने पर प्रौद्योगिकी स्नातक की उपाधि से सम्मानित किया गया।
मूलरूप से बिदुपुर प्रखंड के खजबत्ता सुलतानपुर गांव निवासी प्रिंस राज वर्तमान में गांधी आश्रम में रहते हैं। 10वीं में सभी विषयों में 10 सीजीपीए एवं 12 वीं में गणित विषय में 99 प्रतिशत तथा जेईई मेंस में में 738 वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त की। प्रिंस ने कड़ी मेहनत, निरंतर अध्ययन को सफलता का मूल मंत्र बताया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।