Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar News: ब्‍वायफ्रेंड के लिए लड़कियों की जबर्दस्‍त कुश्‍ती, बिहार की घटना का वीडियो हो रहा वायरल

    By Shubh Narayan PathakEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 09:34 AM (IST)

    बिहार की लड़कियों ने खुली सड़क पर ऐसे करतब दिखाए कि लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे को पटकने के लिए एक से बढ़कर एक दांव लगाए। इन दोनों का एक ही ब्‍वाय फ्रेंड से चक्‍कर चल रहा था।

    Hero Image
    Viral Video Screen Shot: बिहार का ये वीडियो वायरल। साभार

    पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar News: बिहार की लड़कियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़कियों ने ऐसे-ऐसे करतब दिखाए हैं कि लोग देखकर हैरान हैं। वीडियो में दो लड़कियां आपस में झगड़ती दिख रही हैं। उनके साथ कुछ और लड़कियां भी खड़ी हैं, जो उन्‍हें अलग करने की कोशिश कर रही हैं। यह वीडियो बिहार के छपरा जिले का बताया जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये लड़कियां ब्‍वाय फ्रेंड के चक्‍कर में आपस में बीच सड़क पर भिड़ गई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों का चक्‍कर एक ही लड़के से चल रहा है। हालांकि, jagran.com इस वीडियो और इसके बारे में किए जा रहे दावों की सत्‍यता की पुष्टि नहीं करता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रौद्र रूप देखकर किनारे हो गया लड़का 

    दोनों लड़कियों के बीच बचाव करता एक लड़का भी दिखता है। हालांक‍ि दोनों का रौद्र रूप देखकर वह किनारे हो जाता है। वीड‍ियो बना रहे लोग पूरे वाकये को देखकर मजे ले रहे हैं। कुछ लोग तो लड़कियों को बकायदा ललकार भी रहे हैं। दोनों लड़कियां एक- दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं। इन दोनों के पीठ पर बैग है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि शायद वे कोचिंग के लिए घर से निकली हों।