Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में राजस्व महा अभियान के लिए कई स्तरों पर प्रशिक्षण का आयोजन

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 03:28 PM (IST)

    जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निर्धारण संबंधित जिलाधिकारी करेंगे। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी शामिल होंगे। अंचल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सभी अंचलों में पांच से नौ अगस्त के बीच राजस्व कर्मचारी एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन को प्रशिक्षित किया जाएगा।

    Hero Image
    राजस्व महा अभियान के लिए कई स्तरों पर प्रशिक्षण का आयोजन

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व महा अभियान के लिए कई स्तराें पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। आनलाइन जमाबंदी में सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण एवं छूटी हुई जमाबंदी को आनलाइन करने के इस विशेष अभियान की सफलता की तैयारी सभी जिलों में हो रही है। यह 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निर्धारण संबंधित जिलाधिकारी करेंगे। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी शामिल होंगे। अंचल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सभी अंचलों में पांच से नौ अगस्त के बीच राजस्व कर्मचारी एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन को प्रशिक्षित किया जाएगा।

    प्रत्येक अंचल को 10 से 12 अगस्त तक माडल माइक्रो प्लान तैयार कर उसे बिहारभूमि पोर्टल के राजस्व महा-अभियान सेक्शन पर 12 अगस्त तक अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए अंचल अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    चार स्तरीय पर्यवेक्षण दलों का गठन

    अभियान की निगरानी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए चार स्तरों पर पर्यवेक्षण दल गठित किए जा रहे हैं। पर्यवेक्षण के लिए विभागीय पदाधिकारियों के बीच प्रमंडल/जिला का आवंटन करते हुये अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है। राजस्व विभाग स्तरीय पर्यवेक्षण दल में सचिव, निदेशक समेत मुख्यालय के अधिकारी आवंटित प्रमंडलों एवं जिलों में जाकर अभियान का पर्यवेक्षण करेंगे। जिला स्तरीय पर्यवेक्षण दल में अपर समाहर्ता एवं बंदोबस्त पदाधिकारी रहेंगे।