Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'द मास्टर ऑफ डेवलपिंग इंडिया', मुरेठा वाले सम्राट चौधरी ने बताया PM Modi के नाम का मतलब

    Updated: Wed, 21 Feb 2024 11:45 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि आज दुनिया में बच्चा बच्चा भारत को मोदी का भारत के रूप में पहचानता है। आज भारत की पहचान सशक्त और मजबूत भारत के तौर पर हो रही है। पटना के एक होटल में भाजपा एनआरआइ सेल द्वारा आयोजित द मोदी कान्क्लेव में उन्होंने कहा कि मोदी मतलब द मास्टर आफ डेवलपिंग इंडिया है।

    Hero Image
    आज देश की पहचान दुनिया में मोदी वाला भारत के तौर पर: सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि आज दुनिया में बच्चा बच्चा भारत को मोदी का भारत के रूप में पहचानता है। आज भारत की पहचान सशक्त और मजबूत भारत के तौर पर हो रही है। पटना के एक होटल में भाजपा एनआरआई सेल द्वारा आयोजित 'द मोदी कॉन्क्लेव' में उन्होंने कहा कि मोदी मतलब द मास्टर ऑफ डेवलपिंग इंडिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिवार छोड़कर समाज को जोड़ने में जुटे हैं। गुजरात को ठीक करने के बाद अब विगत 10 वर्षों से भारत को समृद्ध और सशक्त करने में लगे हैं। सम्राट ने कहा कि मोदी जैसा धार्मिक प्रधानमंत्री नहीं देखा। जब राम मंदिर निर्माण और उद्घाटन की बात आई, तब सागर से लेकर सरयू तक स्नान करते रहे।

    विकसित भारत के संकल्प से मिल रही आगे बढ़ने की शक्ति

    उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प से देश को आगे बढ़ने की शक्ति मिल रही है। उन्होंने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो क्षेत्र छूटे हुए हैं उस पर चर्चा होनी चाहिए। जिस तरह भारत आगे बढ़ रहा है उसी तरह बिहार को विकसित करने की बात भी होनी चाहिए।

    बिहार के युवाओं से मानसिकता बदलने की अपील 

    उन्होंने बिहार के युवाओं से अपनी मानसिकता बदलने की अपील करते हुए कहा कि आज यहां के युवाओं को केवल नौकरी हासिल करने मात्र तक सिमट कर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अगर 20 लाख लोगों को भी नौकरी दे दे तो बिहार विकसित नहीं होगा।

    उन्होंने गांव में कुटीर उद्योग लगाने पर जोर देते हुए कहा कि यहां के लोगों के पास हुनर बहुत है। वे अपनी मेहनत से बिहार को विकसित राज्यों में अग्रणी बना सकते है। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक संजीव चौरसिया आदि ने भी संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: कांग्रेस के दिग्गज नेता ने की 'नीतीश फैक्टर' पर बात, क्रिकेट के खिलाड़ी से कर दी बिहार CM की तुलना

    'डीजीपी साहब! आपकी पुलिस सीएसपी में घूस मंगा रही...', जब पीड़िता ने घूसखोर महिला अधिकारी की खोलकर रख दी पोल

    comedy show banner
    comedy show banner