विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: सत्तर पार को मिलेगा प्यार या नए बनेंगे खेवनहार, नेताओं की उम्‍मीदवारी पर संशय

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 05 Sep 2023 01:39 PM (IST)

बिहार में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियां जोरो पर है। हालांकि अब यह देखना है कि कौन सा ...और पढ़ें

जगदानंद सिंह और अश्विनी चौबे की फाइल फोटो।
जगदानंद सिंह और अश्विनी चौबे की फाइल फोटो।

भुवनेश्वर वात्स्यायन, पटना। आम चुनाव को लेकर अब यह तय हो रहा कि कौन से दल से किसे इस बार चुनाव मैदान में उतारा जाना है। दोनों गठबंधनों में उम्मीदवारी पर तरह-तरह की चर्चा है।

इस चर्चा के केंद्र में यह बात भी है कि इस बार सत्तर के पार को उनके दल के आलाकमान का प्यार मिलेगा यानी वे टिकट पा जाएंगे या फिर कोई नया बनेगा खेवनहार।

महागठबंधन हो या फिर एनडीए दोनों में ऐसे दिग्गजों की भरमार है। इनमें चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले तथा मुकाबले में दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी भी शामिल हैं।

बात पहले 78 के हो चुके दिग्गजों की

2019 के लोकसभा चुनाव में राजद ने जगदानंद सिंह को भाजपा के अश्विनी चौबे के मुकाबले उतारा था। उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी। जगदानंद अब 78 साल के हो चुके हैं।

ऐसे में इस बार इनकी उम्मीदवारी पर संशय है। कांग्रेस की मीरा कुमार ने सासाराम लोकसभा से चुनाव लड़ा था, पर वह हार गई थीं। वह भी 78 की हो चुकी हैं।

जीतनराम मांझी ने गया (सुरक्षित) लोकसभा से चुनाव लड़ा था। उन्हें जीत नहीं मिली, पर वह मुकाबले में थे। उनकी उम्र भी 78 की हो गई है।

अब 70 व उसे पार कर चुके महारथियों की बात

आम चुनाव में पिछली बार मैदान में रहकर जीत हासिल करने वालों में कई महारथी अब 70 या उसे पार कर चुके हैं। जदयू के टिकट पर जहानाबाद से जीतने वाले चंद्रेश्वर चंद्रवंशी 71 के हो चुके हैं। बक्सर से जीतने वाले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी 70 प्लस हो चुके।

आरा से जीतकर गए व केंद्र में मंत्री राजकुमार सिंह भी 70 के हो चुके हैं। केंद्र में मंत्री व लोजपा के टिकट पर हाजीपुर से जीतकर गए पशुपति कुमार पारस की उम्र 71 की हो चुकी है। सुपौल से जीतने वाले जदयू के दिलेश्वर कामत की उम्र 77 की हो चुकी है।

शिवहर से लगातार भाजपा के टिकट पर जीतने वाली रमा देवी 74 की हो चुकी हैं। पूर्वी चंपारण के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह भी 74 के हो गए हैं। पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद भी अब 70 पहुंचने को हैं। बस एक वर्ष की देरी है।