Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का फैसला ऐतिहासिक : मंगल पांडेय

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 12:15 PM (IST)

    आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार की जगह 3 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 की जगह 600 प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर इसका ऐलान किया। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। उनके कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग लगातार आगे बढ़ रहा है।

    Hero Image
    स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल से धन्यवाद दिया

    जागरण, संवाददाता, पटना। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि में वृद्धि किए जाने पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल से धन्यवाद दिया है एवं उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। पांडेय कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा तोहफा महिलाओं को दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनडीए सरकार का नेतृत्व कर रहे माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का जो फैसला लिया है, यह ऐतिहासिक फैसला है। आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार की जगह 3 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 की जगह 600 प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर इसका ऐलान किया। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। उनके कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग लगातार आगे बढ़ रहा है।

    पांडेय ने कहा कि आशा एवं ममता कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की अहम कड़ी हैं। आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं ने सुदूर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई है। मानदेय वृद्धि के बाद निश्चित तौर पर उनके आत्म बल और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में बिहार सरकार की ये एक और अहम घोषणा है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्तियों का दौर भी जारी है। बीटीएस और बीपीएससी के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्ति का दौर जारी है।