विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीचर से वेतन-एरियर के लिए मांगे पैसे, रोहतास में घूसखोर बीईओ और लेखापाल रंगे हाथ धराए

Published: Wed, 18 Jun 2025 03:22 PM (IST)

एक शिक्षक से बीईओ और लेखापाल पर निगरानी विभाग ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। घटना बिक्रमगंज प्रखंड ...और पढ़ें

निगरानी द्वारा दबोचे गए घूसखोर (लाल घेरे में)। सौः विभाग।
निगरानी द्वारा दबोचे गए घूसखोर (लाल घेरे में)। सौः विभाग।

HighLights

  1. बिक्रमगंज प्रखंड कार्यालय में एक शिक्षक से मांगे थे पैसे
  2. आरोपितों ने चंगुल छुड़ाने का प्रयास किया, नहीं मिली सफलता

संवाद सहयोगी, जागरण बिक्रमगंज, रोहतास। बिक्रमगंज प्रखंड कार्यालय में एक शिक्षक से बीईओ और लेखापाल पर निगरानी विभाग ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बीईओ ने अपने को निगरानी विभाग के चंगुल छुड़ाने के लिए भी प्रयास किया, लेकिन निगरानी विभाग ने धर दबोचा।

गिरफ्तार बीईओ सुधीर कांत शर्मा वार्षिक वेतन वृद्धि को सर्विस बुक पर संधारण करने और प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों से प्रशिक्षित शिक्षक का वेतन निर्धारण और एरियर भुगतान के लिए प्रत्येक लाभार्थी शिक्षकों से 7 हजार 600 और लेखापाल 7 हजार रुपया ले रहा था। निगरानी डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श मध्य विद्यालय गोटपा के शिक्षक विद्याभूषण ने 28 मई को इसकी शिकायत की थी।

जिसमें बीईओ ने प्रति लाभार्थी शिक्षक से 10 हजार और लेखापाल सुभाष कुमार ने 7 हजार 500 मांग किया था। सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाया गया। बुधवार को निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और पीड़ित शिक्षक ने बीईओ को तय राशि 7 हजार 6 सौ रुपए दिया और निगरानी विभाग ने उसी समय उन्हें पकड़ लिया। निगरानी डीएसपी ने बताया कि इनके विरुद्ध मिली अन्य शिकायतें की भी सत्यापन की जाएगी।

क्या था मामला

आदर्श मध्य विद्यालय गोटपा के शिक्षक विद्याभूषण ने 28 मई को इसकी शिकायत की थी। जिसमें बीईओ ने प्रति लाभार्थी शिक्षक से 10 हजार और लेखापाल ने 7 हजार 500 मांग किया था। बाद में यह राशि बीईओ सुधीर कांत शर्मा ने प्रति लाभार्थी शिक्षक 7 हजार 600 और लेखापाल सुभाष कुमार ने 7 हजार रुपये रिश्वत निर्धारित किया । इसके अलावे भुगतान के समय बकाया एरियर के 5 प्रतिशत रिश्वत की मांग की गई थी। सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाया गया। 

निगरानी विभाग की टीम में शामिल अधिकारी

निगरानी विभाग की टीम में पुलिस निरीक्षक मुरारी प्रसाद, सत्यापन कर्ता रविशंकर, पुअनि मणिकांत सिंह सहयोग में डीएसपी मिथलेश कुमार, पुलिस निरीक्षक देवी लाल श्रीवास्तव और पुलिसकर्मी शामिल थे।

शिक्षकों का फूटा गुस्सा

निगरानी विभाग के कार्रवाई की जानकारी के बाद कुछ शिक्षक वहां जुट गए और बीईओ को खूब भला बुरा सुनाया। शिक्षकों ने बीईओ और लेखापाल को भ्रष्ट बताते हुए कई आरोप भी लगाते जा रहे थे। शिक्षकों की मानें तो उक्त दोनों लोग बिना रिश्वत के कोई काम नहीं करते थे। उक्त अधिकारियों के गिरफ्तारी से उपस्थित शिक्षक खुश दिखे।