SSC Revised Calendar: एसएससी ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी-डी की अधिसूचना 5 जून को
एसएससी (SSC) ने 2025-26 के भर्ती कैलेंडर में संशोधन किया है जिसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा की अधिसूचना 5 जून को जारी होगी। सीजीएल दिल्ली पुलिस एसआई सीएचएसएल और अन्य परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित की गई हैं। उम्मीदवार संशोधित कैलेंडर एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं।

जागरण संवाददाता, पटना। एसएससी ने 2025-26 के भर्ती कैलेंडर (SSC Recruitment Calender) में बदलाव किया है। संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया गया है। वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नया कैलेंडर देख सकते हैं।
कैलेंडर में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा, सीजीएल, दिल्ली पुलिस, सीएचएसएल, जूनियर इंजीनियर और एमटीएस, हवलदार जैसी बड़ी भर्तियों के लिए अधिसूचना व परीक्षा तिथि डेट की जानकारी दी गई है।
नए भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी का नोटिफिकेशन पांच जून को जारी होगा। इसके अलावा सीजीएल का विज्ञापन नौ जून, दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती 16 जून और सीएचएसएल की भर्ती 23 जून को जारी की जाएगी। इनकी परीक्षा की संभावित तिथियां भी एसएससी ने जारी की है।
भर्ती परीक्षा की तिथि:
| भर्ती का नाम | आवेदन की तिथि | परीक्षा तिथि |
|---|---|---|
| जेएसए, एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा 2024 | -- | आठ जून |
| एसएसए, यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा 2024 | -- | आठ जून |
| एएसओ ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा 2022-2024 | -- | आठ जून |
| एसएससी सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा फेज-XIII | दो से 23 जून | 24 जुलाई से चार अगस्त |
| एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी भर्ती 2025 | पांच से 26 जून | छह से 11 अगस्त |
| कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा | पांच से 26 जून | 12 अगस्त |
| एसएससी सीजीएल | नौ जून से चार जुलाई | 13 से 30 अगस्त |
| एसएससी दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर | 16 जून से सात जुलाई | एक से छह सितंबर |
| एसएससी सीएचएसएल | 23 जून से 18 जुलाई | आठ से 18 सितंबर |
| एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती | 26 जून से 24 जुलाई | 20 सितंबर से 24 अक्तूबर |
| एसएससी जेई (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) भर्ती | 30 जून से 21 जुलाई | 27 से 31 अक्तूबर |
| एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर पुरुष) भर्ती | जुलाई-सितंबर | नवंबर-दिसंबर |
| दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती | जुलाई-सितंबर | नवंबर-दिसंबर |
| एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती | जुलाई-सितंबर | नवंबर-दिसंबर |
| दिल्ली पुलिस (एग्जीक्यूटिव) भर्ती | जुलाई-सितंबर | नवंबर-दिसंबर |
| ग्रेड सी स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा | जुलाई-सितंबर | नवंबर-फरवरी 2026 |
| एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती | अक्टूबर-नवंबर | जनवरी-फरवरी 2026 |
| जेएसए, एलडीसी ग्रेड लिमिटेड भर्ती | जनवरी-फरवरी 2026 | मार्च 2026 |
| एसएसए, यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा | जनवरी-फरवरी 2026 | मार्च 2026 |
| एएसओ ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा | जनवरी-फरवरी 2026 | मार्च 2026 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।