विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंदूर थोड़ा नहीं, पूरी मांग और नाक तक... यही है बिहार का दस्तूर, अनंत सिंह की बेटी की तस्वीर से यश माहेश्वरी को जवाब

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:08 PM (IST)

बिहार में सिंदूर लगाने की पारंपरिक विधि, खासकर नाक तक सिंदूर लगाने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कॉमेडियन यश माहेश्वरी की टिप्पणी के बाद अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तस्वीर, जिसमें नाक तक सिंदूर लगा है, इस परंपरा के बचाव का केंद्र बन गई है।

शिवांगी की तस्वीर बनी परंपरा की मिसाल

शिवांगी की तस्वीर बनी परंपरा की मिसाल

HighLights

  1. बिहार में सिंदूर लगाने की पारंपरिक विधि पर सोशल मीडिया पर बहस।

  2. अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की तस्वीर बनी परंपरा का उदाहरण।

  3. कॉमेडियन यश माहेश्वरी की टिप्पणी से लोगों में गहरा आक्रोश।

राधा कृष्ण, पटना। बिहार में सिंदूर लगाने की परंपरा को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। छठ के पवित्र सिंदूर पर कॉमेडियन यश माहेश्वरी की कथित टिप्पणी के बाद अब पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तस्वीर चर्चा का केंद्र बन गई है।

तस्वीर में शिवांगी की मांग से लेकर नाक तक सिंदूर लगा दिखाई दे रहा है। लोग इस तस्वीर को साझा करते हुए बिहार की पारंपरिक विवाह संस्कृति का हवाला दे रहे हैं।

नाक तक सिंदूर लगाने पर सवाल क्यों?

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि बिहार में शादी के दौरान सिंदूर लगाने की परंपरा अलग पहचान रखती है। कई परिवारों में दुल्हन की मांग भरने के साथ नाक तक सिंदूर लगाने की रस्म भी निभाई जाती है। ऐसे में इस परंपरा को लेकर मजाक उड़ाना या अभद्र टिप्पणी करना लोगों को नागवार गुजर रहा है।

शिवांगी की तस्वीर बनी परंपरा की मिसाल

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तस्वीर में दुल्हन के माथे और मांग पर सिंदूर साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि बिहार में सिंदूर लगाने की रस्म सिर्फ थोड़ी सी मांग भरने तक सीमित नहीं है। यहां कई पारंपरिक विवाह संस्कारों में पूरी मांग और नाक तक सिंदूर लगाया जाता है।

'हमारे यहां सिंदूर ऐसे ही लगाया जाता है'

तस्वीर के बहाने लोग बिहार की संस्कृति और परंपराओं का बचाव कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर क्षेत्र में शादी की रस्में और रीति-रिवाज अलग-अलग होते हैं। किसी परंपरा को समझे बिना उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। लोगों के मुताबिक, सिंदूर बिहार की सांस्कृतिक और वैवाहिक परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है।

यश माहेश्वरी की टिप्पणी पर क्यों नाराज हैं लोग?

छठ के पवित्र सिंदूर को लेकर कॉमेडियन यश माहेश्वरी की कथित अभद्र टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर विरोध देखने को मिल रहा है। इसी विवाद के बीच शिवांगी की शादी की तस्वीर को साझा कर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

उनका कहना है कि छठ जैसे पवित्र पर्व और उससे जुड़ी परंपराओं पर टिप्पणी करते समय धार्मिक भावनाओं और सांस्कृतिक मान्यताओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

सिंदूर सिर्फ रस्म नहीं, परंपरा और सम्मान का प्रतीक

बिहार में छठ और शादी-ब्याह से जुड़ी कई परंपराएं पीढ़ियों से चली आ रही हैं। सिंदूर लगाने की रस्म भी इन्हीं सांस्कृतिक मान्यताओं का हिस्सा है। यही वजह है कि इस पर टिप्पणी होने के बाद लोग अपनी परंपरा के समर्थन में सामने आ रहे हैं। फिलहाल अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तस्वीर और यश माहेश्वरी की कथित टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।

यह भी पढ़ें- प्लेटें खत्म, रसगुल्ले गायब... अनंत सिंह की बेटी की शादी में गिलास-कार्टन लेकर खाने टूट पड़े मेहमान; Video वायरल

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के गांव में भारी भीड़: रेस के लिए 200 घोड़े पहुंचे; पर कैंसिल करनी पड़ी घुड़दौड़, अब कल होगी

यह भी पढ़ें- बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कॉमेडियन यश माहेश्वरी को पड़ी भारी, पटना में FIR दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।