प्लेटें खत्म, रसगुल्ले गायब... अनंत सिंह की बेटी की शादी में गिलास-कार्टन लेकर खाने टूट पड़े मेहमान; Video वायरल
मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का महाभोज लाखों लोगों की भीड़ के कारण चर्चा में है, जहाँ प्लेटें कम पड़ गईं। मेहमानों ने गिलास और कार्टन में पूड़ी-सब्जी खाकर देसी जुगाड़ किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

कार्टन में खाना लेकर बैठे मेहमान
HighLights
अनंत सिंह की बेटी की शादी में लाखों लोग पहुंचे।
महाभोज में प्लेटें कम पड़ने पर मेहमानों ने जुगाड़ किया।
गिलास और कार्टन में खाना खाते वीडियो वायरल।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों अपने भव्य आयोजन से ज्यादा अनोखे नजारों को लेकर चर्चा में है। नदवां गांव में आयोजित महाभोज में लाखों लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। मेहमानों की भारी भीड़ के बीच खाने-पीने की व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते प्लेटों की कमी हो गई।
प्लेटें खत्म हुईं तो गिलास में परोसी जाने लगी पूड़ी-सब्जी
खाने की प्लेटें कम पड़ने के बाद मेहमानों ने इंतजार करने के बजाय अपना देसी जुगाड़ निकाल लिया। किसी ने पानी पीने वाले गिलास को ही खाने की प्लेट बना लिया, तो किसी ने उसमें पूड़ी और सब्जी डालकर खाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह नजारा लोगों का ध्यान खींच रहा है।
लोगों की भूख का आलम देखिए, लाठियां खाने को भी तैयार हैं, लेकिन भोज में खाना खाने से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। https://t.co/rfJluZX2O8
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) November 26, 2026
कार्टन में खाना लेकर बैठे मेहमान, बड़े बर्तनों तक पहुंचे लोग
महाभोज में कुछ मेहमान ऐसे भी दिखे, जिन्होंने खाने के लिए कार्टन का इस्तेमाल किया। वहीं, कुछ लोग प्लेट या पत्तल मिलने का इंतजार करने के बजाय सीधे बड़े-बड़े बर्तनों के पास पहुंच गए। वहां से सब्जी निकालकर खाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
रसगुल्लों को लेकर भी दिखी आपाधापी
शादी के महाभोज में रसगुल्लों को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो और तस्वीरों में मिठाई लेने के लिए लोगों की भीड़ और आपाधापी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। खाने की व्यवस्था के बीच रसगुल्लों का गायब होना भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
बिना न्योते के भी पहुंचने की थी खुली छूट
बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने पहले ही कह दिया था कि उनकी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए किसी खास निमंत्रण की जरूरत नहीं है। इस खुले न्योते के बाद बिहार के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग समारोह में पहुंच गए। मेहमानों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि इंतजामों पर भीड़ का दबाव साफ नजर आने लगा।
सोशल मीडिया पर जुगाड़ की चर्चा, व्यवस्था पर भी उठे सवाल
शादी के इन वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग मेहमानों के देसी जुगाड़ पर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं, तो कुछ इतने बड़े आयोजन में खाने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
कुल मिलाकर, शिवांगी की शादी का महाभोज अब अपनी भव्यता के साथ-साथ गिलास और कार्टन में खाना खाने के अनोखे जुगाड़ के कारण भी सुर्खियों में है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।