विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंत सिंह के गांव में भारी भीड़: रेस के लिए 200 घोड़े पहुंचे; पर कैंसिल करनी पड़ी घुड़दौड़, अब कल होगी

By Braj Kishore SinghEdited By: Radha Krishna
Published: Wed, 25 Nov 2026 07:31 PM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। अत्यधिक भीड़ के कारण फाइनल मुकाबला स्थगित करना पड़ा, जिसमें विजेता को महिंद्रा थार कार मिलनी थी।

फाइनल से पहले मैदान में उमड़ा ऐसा हुजूम, बिगड़ गई पूरी व्यवस्था

फाइनल से पहले मैदान में उमड़ा ऐसा हुजूम, बिगड़ गई पूरी व्यवस्था

HighLights

  1. अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का आयोजन.

  2. हजारों की भीड़ के कारण फाइनल मुकाबला स्थगित हुआ.

  3. विजेता को महिंद्रा थार कार इनाम में मिलनी थी.

जागगण संवाददाता, मोकामा(पटना)। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता अचानक चर्चा का विषय बन गई। मुकाबले को लेकर ऐसा उत्साह देखने को मिला कि अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए। घोड़ों की रफ्तार देखने के लिए मैदान में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा।

लेकिन जैसे-जैसे फाइनल मुकाबले का समय करीब आया, भीड़ इतनी बढ़ गई कि प्रतियोगिता कराना मुश्किल हो गया। आखिरकार अनंत सिंह को खुद माइक संभालना पड़ा और फाइनल मुकाबला स्थगित करने का ऐलान करना पड़ा। अब सबसे बड़ा सवाल है कि लाखों की उत्सुकता के बीच थार कार जीतने वाला मुकाबला कब होगा?

200 घोड़ों की एंट्री, थार के लिए लगनी थी आखिरी दौड़

शिवांगी सिंह की शादी के अवसर पर आयोजित इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 200 घोड़े पहुंचे थे। प्रतियोगिता को तीन चरणों में आयोजित करने की योजना बनाई गई थी।

इसमें पहले क्वालीफाइंग राउंड, फिर सेमीफाइनल और अंत में फाइनल मुकाबला होना था। सबसे खास बात यह थी कि प्रतियोगिता के विजेता के लिए महिंद्रा थार कार इनाम में रखी गई थी। इसी इनाम ने मुकाबले को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी थी।

फाइनल से पहले मैदान में उमड़ा ऐसा हुजूम, बिगड़ गई पूरी व्यवस्था

शुरुआती मुकाबलों के बाद जैसे ही फाइनल की घड़ी नजदीक आई, दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ने लगी। अनंत सिंह के गांव नदावां में आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

मैदान में भीड़ इतनी बढ़ गई कि घोड़ों की दौड़ के लिए जरूरी जगह कम पड़ने लगी। ऐसे में मुकाबला कराना जोखिम भरा हो सकता था। आयोजकों के सामने भीड़ को संभालने और प्रतियोगिता जारी रखने की चुनौती खड़ी हो गई।

अनंत सिंह ने खुद संभाला माइक, फिर किया बड़ा एलान

स्थिति को देखते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह खुद मैदान में पहुंचे। उन्होंने माइक संभालकर लोगों को बताया कि अत्यधिक भीड़ के कारण फिलहाल घुड़दौड़ का आयोजन नहीं कराया जा सकता। इस प्रतियोगिता का मुकाबला अब कल हो सकती है।

उन्होंने प्रतियोगिता का फाइनल स्थगित करने की घोषणा की। साथ ही लोगों से आराम से मैदान में घूमने और व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। उनके इस ऐलान के बाद फाइनल मुकाबला रोक दिया गया।

थार कार पर किसका होगा कब्जा? अभी बाकी है आखिरी मुकाबला

घुड़दौड़ प्रतियोगिता का फाइनल स्थगित होने से दर्शकों का इंतजार जरूर बढ़ गया है, लेकिन मुकाबला रद नहीं किया गया है। आयोजकों के मुताबिक, फाइनल मुकाबला बाद में कराया जाएगा।

विजेता को मिलने वाली महिंद्रा थार अब भी इस प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई है। ऐसे में घुड़सवारों और दर्शकों की निगाहें फाइनल की अगली तारीख पर टिकी हैं।

बारिश के बाद भी नहीं बदला आयोजन का उत्साह

प्रतियोगिता से पहले दो दिन तक हुई बारिश ने पंडाल और घुड़दौड़ ट्रैक की तैयारियों को प्रभावित किया था। हालांकि आयोजकों ने बालू डालकर और जरूरी इंतजाम कर ट्रैक को दोबारा तैयार कराया। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई और घोड़ों ने अपने-अपने मुकाबलों में हिस्सा लिया। लेकिन फाइनल से पहले उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ ने आयोजन की पूरी तस्वीर बदल दी।

शादी के जश्न में घुड़दौड़ बनी सबसे बड़ी चर्चा

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें घुड़दौड़ प्रतियोगिता लोगों के आकर्षण का खास केंद्र बनी हुई है।

करीब 200 घोड़ों की भागीदारी, विजेता के लिए थार कार और हजारों दर्शकों की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया। अब लोगों को इंतजार है उस दिन का, जब फाइनल मुकाबला होगा और पता चलेगा कि आखिर महिंद्रा थार किस घुड़सवार के नाम होती है।

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के दामाद की शाही बारात में दिखा अलग अंदाज, Defender से निकले दूल्हे राजा; पिता ने भी बैंड पर लगाए ठुमके

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ शुरू, विजेता को मिलेगी थार; 30 लाख रसगुल्ले और VIP मेहमानों का जमावड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।