विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंत सिंह के दामाद की शाही बारात में दिखा अलग अंदाज, Defender से निकले दूल्हे राजा; पिता ने भी बैंड पर लगाए ठुमके

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:43 PM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में दूल्हे ऋषिकेश कुमार की बारात शाही अंदाज में निकली। अनंत सिंह द्वारा तिलक में दी गई डिफेंडर कार में दूल्हा पहुंचा, जहां झारखंडी बैंड पर बारातियों और दूल्हे के पिता ने जमकर डांस किया।

तिलक में मिली Defender बनी बारात का सबसे बड़ा आकर्षण

तिलक में मिली Defender बनी बारात का सबसे बड़ा आकर्षण

HighLights

  1. दूल्हा ऋषिकेश डिफेंडर कार में पहुंचा, जो तिलक में मिली थी।

  2. झारखंडी बैंड पर बारातियों और पिता ने जमकर डांस किया।

  3. शादी की रस्में अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में होंगी।

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी की रस्मों के बीच दूल्हे ऋषिकेश कुमार उर्फ अनिकेत की बारात भी पूरे धूमधाम के साथ निकली। बिहटा के कृष्णानगर से निकली इस बारात में शाही अंदाज और पारंपरिक रस्मों का अनोखा संगम देखने को मिला।

सबसे ज्यादा चर्चा उस Defender कार की रही, जिसे अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद को तिलक में दिया था। इसी गाड़ी से दूल्हे राजा बारात लेकर निकले। वहीं, झारखंडी बैंड की धुन पर बारातियों ने जमकर डांस किया।

तिलक में मिली Defender बनी बारात का सबसे बड़ा आकर्षण

दूल्हे ऋषिकेश कुमार की बारात में सजी-धजी Defender कार आकर्षण का केंद्र रही। यह वही गाड़ी है, जिसे मोकामा विधायक अनंत सिंह ने तिलक के दौरान अपने दामाद को उपहार में दिया था। बारात में इस गाड़ी के शामिल होने से दूल्हे का अंदाज और भी खास नजर आया। बारात देखने पहुंचे लोगों के बीच भी इस गाड़ी की खूब चर्चा रही।

बेटे की खुशी में पिता रणविजय कुमार सिंह ने भी लगाए ठुमके

बारात निकलते ही झारखंडी बैंड की धुन पर जश्न शुरू हो गया। ढोल-नगाड़ों की आवाज के बीच रिश्तेदार और परिवार के सदस्य जमकर थिरकते नजर आए। खास बात यह रही कि दूल्हे के पिता रणविजय कुमार सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए और बेटे की बारात में डांस करते दिखे। उनके साथ अन्य रिश्तेदारों ने भी जमकर उत्सव मनाया।

बारात से पहले मां आशा देवी ने निभाई पारंपरिक रस्म

शाही अंदाज के बीच शादी की पारंपरिक परंपराओं का भी पूरा ध्यान रखा गया। बारात रवाना होने से पहले दूल्हे की मां आशा देवी ने रीति-रिवाज के अनुसार बेटे ऋषिकेश कुमार का परछावन किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। रस्म पूरी होने के बाद बारात विवाह स्थल के लिए रवाना हुई।

झारखंडी बैंड की धुन पर बारातियों का जोरदार डांस

इस बारात में झारखंड का प्रसिद्ध झारखंडी बैंड खास आकर्षण बना रहा। बैंड की तेज धुन और ढोल की थाप पर युवा से लेकर बुजुर्ग तक डांस करते नजर आए। बारात का माहौल किसी बड़े उत्सव से कम नहीं था। दूल्हे के पिता का डांस भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

अमेरिका और अहमदाबाद से पहुंचे शादी में मेहमान

शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार की शादी में शामिल होने के लिए अमेरिका, अहमदाबाद और बिहार के अलग-अलग जिलों से मेहमान पहुंचे हैं। दोनों परिवारों में शादी को लेकर खासा उत्साह है। दूर-दराज से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इस समारोह को और खास बना दिया है।

नदावां में शिवांगी और ऋषिकेश लेंगे सात फेरे

बिहटा के कृष्णानगर से रवाना हुई बारात अब मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां पहुंचेगी। यहीं शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार उर्फ अनिकेत विवाह की रस्में पूरी करेंगे और सात फेरे लेकर एक-दूसरे के जीवनसाथी बनेंगे। फिलहाल इस चर्चित शादी में Defender कार, झारखंडी बैंड और बारातियों के डांस की खूब चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ शुरू, विजेता को मिलेगी थार; 30 लाख रसगुल्ले और VIP मेहमानों का जमावड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।