विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कॉमेडियन यश माहेश्वरी को पड़ी भारी, पटना में FIR दर्ज

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:54 PM (GMT+05:30)

स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी को बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ा है। पटना साइबर थाने में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।

स्‍टैंडअप कॉमेड‍ियन पर पटना में एफआईआर। फाइल

स्‍टैंडअप कॉमेड‍ियन पर पटना में एफआईआर। फाइल

HighLights

  1. स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर पटना में एफआईआर दर्ज।

  2. बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया।

  3. साइबर थाने में विभिन्न आईटी धाराओं के तहत केस दर्ज।

ड‍िजि‍टल डेस्‍क, पटना। छठ के दौरान बिहार की मह‍िलाओं के सिंदूर पर आपत्‍त‍िजनक टिप्‍पणी करने के मामले में स्‍टैंडअप कॉमेड‍ियन यश माहेश्‍वरी को बिहार पुलिस ने गंभीरता से ल‍िया है। 

पटना साइबर थाने के पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से इस बाबत एक्‍स पर पोस्‍ट कर जानकारी दी गई है। व‍िभ‍िन्‍न धाराओं में स्‍टैंडअप कॉमेड‍ियन पर मामला दर्ज क‍िया गया है। 

इसमें कहा गया है कि 24 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अभद्र एवं आपत्‍त‍िजनक टिप्‍पणी के मामले में यश माहेश्‍वरी पर साइबर थाने में एफआईआर (1550/26) दर्ज की गई है।

अलग-अलग धाराओं में की गई प्राथम‍िकी

धारा 75(1), 79, 351, 352 एवं 66(C), 66(D) IT Act के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कहा गया है क‍ि बिहार की महिलाओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने एवं विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पटना साइबर थाना द्वारा मामले की जांच एवं अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पटना पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अभद्र एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Cyber

सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद भी नहीं थमा विवाद 

स्‍टैंडअप कॉमेड‍ियन ने विवाद शुरू होने के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी, लेकिन मामले को लेकर लोगों का गुस्‍सा कम नहीं हो रहा। 

भाजपा नेता रितु जायसवाल ने तो हर जिले में उसके खिलाफ एफआईआर करने की मांग कर दी। राजद और कांग्रेस ने भी उसपर आपत्‍त‍ि जताई है।  

यह भी पढ़ें- छठ और ब‍िहारी मह‍िलाओं सिंदूर का स्‍टैंडअप कॉमेड‍ियन ने उड़ाया मजाक; फ‍िर मांगी माफी, BJP-कांग्रेस भड़की



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।