Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Floating Stone: गंगा में मिला 'राम' लिखा तैरता पत्थर, देखने के लिए उमड़ रहे लोग; अब ये है तैयारी

    By Edited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 10:27 PM (IST)

    राम सेतु के तैरते पत्थरों के बारे में आपने रामायण पढ़ा ही होगा या फिल्मों-नाटकों के माध्‍यम से इन्‍हें कलात्‍मक रूप में देखा भी होगा। पत्थरों पर भगवान ...और पढ़ें

    Hero Image
    राजा घाट पर गंगा में तैरते मिला राम लिखा चौकोर पत्थर

    जागरण संवाददाता, पटना सिटी: राम सेतु के तैरते पत्थरों के बारे में आपने रामायण पढ़ा ही होगा या फिल्मों नाटकों के माध्‍यम से इन्‍हें कलात्‍मक रूप में देखा भी होगा। पत्थरों पर भगवान श्रीराम का नाम लिखा होता है, जो पानी में तैरते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में भी बीते बुधवार को गंगा नदी में तैरता एक पत्थर मिला। इस पत्थर पर भगवान श्रीराम का नाम लिखा है। अब इसे देख कुछ लोग हैरान हैं तो कुछ श्रद्धा से इसे निहारने पहुंच रहे हैं।

    गंगा नदी में तैरता मिला श्रीराम लिखा पत्थर 

    खबर फैलते ही आस्था एवं भक्ति-भाव से विभोर भीड़ विशेष पत्थर को देखने के लिए जुट गई। यह खास पत्थर आलमगंज थाना अन्तर्गत राजा घाट के पास मिला है।

    फोटो- राजा घाट पर गंगा में तैरते मिले श्री राम लिखे चौकोर पत्थर की पूजा करते लोग

    इसे लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि पानी में तैरते पत्थर का वजन लगभग 12 किलोग्राम है। पत्थर को घाट स्थित शिव मंदिर के समीप रखा गया है। शुक्रवार को लोग इसके दर्शन एवं पूजन के लिए देर शाम तक आते रहे।

    राजा घाट के रितिक सहनी व सुजल सहनी ने बताया कि 23 अगस्त की सुबह लगभग नौ बजे गंगा स्नान के दौरान एक पत्थर तैरता दिखा। पत्थर को अपनी ओर खींचने पर यह वजन में बिल्कुल हल्का लगा।

    मंदिर स्थापना की तैयारी में जुटे लोग

    नजदीक से देखा तो उसके ऊपर श्रीराम का नाम लिखा था। वे इसे गंगा से निकालकर ले आए। स्थानीय लोग इसके लिए मंदिर की स्थापना की तैयारी में जुट गए हैं।