विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवानंद तिवारी की धमकी, कहा- जीरो टॉलरेंस की बात ना करें नीतीश वर्ना

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 26 Jul 2017 11:31 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 26 Jul 2017 10:23 PM (GMT+05:30)

पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने सीएम नीतीश को धमकी देते हुए कहा है कि नीतीश भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की ...और पढ़ें

शिवानंद तिवारी की धमकी, कहा- जीरो टॉलरेंस की बात ना करें नीतीश वर्ना
शिवानंद तिवारी की धमकी, कहा- जीरो टॉलरेंस की बात ना करें नीतीश वर्ना

पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी देते हुए कहा है कि जीरो टॉलरेंस का ढोंग बंद करें, मैं उन्हें 40 साल से जानता हूं और गड़े मुर्दे उखड़े तो उनके लिए जवाब देना मुश्किल होग।

उन्होंने कहा कि नीतीश का भ्रष्टाचार का जीरो टोलरेंस बस ढोंग है। नीतीश खुद क्या दूध के धुले हैं? अगर भेद खुला तो कई गड़े मुर्दे उखड़ेंगे, इसीलिए मामले को तूल देना ठीक नहीं है। नीतीश को लालू से बैठकर बात करनी चाहिए लेकिन उन्होंने लालू यादव से बात तक नहीं की।

शिवानंद ने कहा, 'नीतीश बोल रहे हैं कि तेजस्वी जनता के बीच जाएं और लोगों के बीच साक्ष्य प्रस्तुत करें और उनके प्रवक्ता बोल रहे हैं कि तेजस्वी सभी सवालों का जवाब दें। नीतीश कुमार कोर्ट है क्या? क्या सीबीआई ने उनको आउटसोर्स किया है।'

 

यह भी पढ़ें: महागठबंधन में महाभारत: नीतीश अब और नहीं टाल सकते फैसला, जानिए

 

उन्होंने कहा कि, हम चाहते हैं कि नीतीश देश के गठबंधन का नेतृत्व करें  लेकिन उनके नेता डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से जिस तरह जवाब की मांग कर रहे हैं वो राजद की 27 अगस्त  की रैली में दिया जाएगा। तिवारी ने साफ कहा कि जीरो टोलरेंस की बात नीतीश कुमार ना ही करें तो ठीक है, नहीं तो उनकी पोल खुल जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: बिहार: क्‍या मॉनसून सत्र के पहले छंट जाएंगे सरकार पर छाए संशय के बादल?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।