Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET Paper Leak: संजीव मुखिया की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, अब मददगारों के खिलाफ भी जुटाए जा रहे हैं सबूत

    NEET Paper Leak Case नीट पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया की अवैध संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय को भेजेगा। संजीव मुखिया के मददगारों के खिलाफ भी सबूत जुटाए जा रहे हैं। पूछताछ में मिली जानकारियों का सत्यापन किया जा रहा है। संजीव मुखिया अपनी पत्नी को विधायक बनाने की तैयारी में था।

    By Rajat Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 30 Apr 2025 09:11 PM (IST)
    Hero Image
    संजीव मुखिया की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव देगा ईओयू

    राज्य ब्यूरो, पटना। नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराने के आरोपित मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी।

    पेपर लीक की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) जल्द ही इससे जुड़ा प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय को भेजेगा।

    इसके साथ ही पेपर लीक कराने में संजीव मुखिया की मददगारों की भी पहचान कर उनके विरुद्ध साक्ष्य जमा किए जाएंगे ताकि अग्रतर कार्रवाई की जा सके।

    इधर, संजीव मुखिया की दो दिनों की रिमांड अवधि बुधवार को पूरी हो गई। इसके बाद संजीव मुखिया को वापस बेउर जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व भी संजीव मुखिया से ईओयू ने 36 घंटे की पूछताछ की थी।

    ईओयू सूत्रों के अुनसार, संजीव मुखिया ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं, जिसका सत्यापन करने का काम अब शुरू होगा। आगे जरूरत पड़ने पर संजीव मुखिया को फिर से रिमांड पर लिया जा सकता है।

    पत्नी को विधायक बनाने की भी तैयारी

    सूत्रों के अनुसार, नालंदा के नगरनौसा का रहने वाला संजीव मुखिया अपनी पत्नी को विधायक बनाने की जुगत में लगा है। इस बार भी वह पत्नी के लिए चुनावी टिकट की जुगाड़ में लगा था, मगर इस बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेपर लीक से अवैध कमाई का इस्तेमाल भी वह इसमें करने वाला था। ईओयू को पूछताछ में बिहार के साथ पड़ोसी राज्यों झारखंड, बंगाल, उत्तरप्रदेश, दिल्ली आदि में भी उसके नेटवर्क की जानकारी मिली है। इसको जल्द ही इन राज्यों की पुलिस से शेयर कर मदद मांगी जाएगी।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Politics: 'नीतीश को बनाया जाए उप प्रधानमंत्री तो बिहार का होगा भला', BJP नेता ने कर दी डिमांड