Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'नीतीश को बनाया जाए उप प्रधानमंत्री तो बिहार का होगा भला', BJP नेता ने कर दी डिमांड

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 01:50 PM (IST)

    भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की वकालत की है। उनका मानना है कि इससे बिहार के विकास को नई गति मिलेगी और राज्य को केंद्र में मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा। चौबे ने नीतीश कुमार की राजनीतिक सूझबूझ और प्रशासनिक अनुभव की सराहना की और कहा कि इससे बिहार का मान बढ़ेगा। अश्विनी चौबे के इस बयान से सियासत तेज हो गई है।

    Hero Image
    नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाने की मांग (जागरण)

    जागरण संवाददाता, बक्सर। Bihar Political News: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्रीय स्तर पर संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें देश का उप प्रधानमंत्री का दर्जा दिया जाए, तो बिहार के विकास को नई गति मिल सकती है। इससे बिहार का भला होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चौबे ने कहा, "यह मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाया जाए। इससे बिहार को केंद्र में और मजबूती से प्रतिनिधित्व मिलेगा।" उन्होंने आगे कहा कि स्व. बाबू जगजीवन राम के बाद बिहार से किसी नेता को उप प्रधानमंत्री पद मिलने से राज्य का मान बढ़ेगा और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

    उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार को उसका हक जरूर मिलेगा। चौबे ने नीतीश कुमार की राजनीतिक सूझबूझ और प्रशासनिक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि देश के उच्च पदों पर बिहार का प्रतिनिधित्व होना समय की आवश्यकता है।

    कौन हैं अश्विनी चौबे?

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे 1970 के दशक में जेपी आंदोलन में एक्टिव थे। उन्हें आपातकाल के दौरान मीसा के तहत हिरासत में लिया गया। मई 2014 के आम चुनाव में बक्सर सीट से लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनावों में भी उन्होंने जीत हासिल की। वे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

    वे बिहार विधानसभा 1995 से लेकर 2014 के बीच पांच बार विधायक बन चुके हैं। इसके साथ ही वे बिहार सरकार में शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं। वे बिहार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री भी रह चुके हैं।

    जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने दी प्रतिक्रिया

    जदयू के पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने अश्विनी चौबे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही साफ कर चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की राजनीतिक जोड़ी ने विपक्ष को राजनीतिक रूप से लकवाग्रस्त घोषित करा दिया है।

    हमने लोकसभा चुनाव में 30 सीटों पर शानदार विजय पताका फहराया। 174 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर हमारी बढ़त है। नीतीश कुमार बिहार के लिए उम्मीद है, जिसमें एलजेपी, बीजेपी, रालोमो के केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास है।

    आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने दी प्रतिक्रिया

    वहीं आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश कुमार और जेडीयू को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब जेडीयू को खत्म कर चुकी है। बस विलय करना बाकी है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने भेजा नोटिस; पेश होने का आदेश

    Bihar Kisan News: किसानों के लिए बड़ी खबर, 31 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन; वरना नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ