विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sand Mining Case: बिहार के एक और बालू माफिया पर ED की बड़ी कार्रवाई, लालू के करीबी सुभाष यादव अरेस्ट; दो करोड़ कैश बरामद

Published: Sun, 10 Mar 2024 10:15 AM (IST)

Subhash Yadav Arrest बिहार में एक और बालू माफिया के खिलाफ ईडी ने कड़ी कार्रवाई की है। दिनभर चली छापामारी ...और पढ़ें

लालू यादव के करीबी सुभाष यादव अरेस्ट
लालू यादव के करीबी सुभाष यादव अरेस्ट

HighLights

  1. दो करोड़ नकद के अलावा जमीन से जुड़े कागजात बरामद
  2. बालू सिंडीकेट में यह अबतक 5वीं गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, पटना। Subhash Yadav Arrest ब्रॉडसन कमोडिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुभाष यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ED Action On Subhash Yadav) ने शनिवार को दिन भर चली छापामारी के बाद कल ही देर रात गिरफ्तार कर लिया। बालू सिंडीकेट में यह अब तक 5वीं गिरफ्तारी है।

शनिवार को सुभाष के आधा दर्जन ठिकानों पर छापा मारा गया था। ईडी ने अपनी कार्रवाई में दो करोड़ नकद के अलावा जमीन से जुड़े कागजात, निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए थे। बालू से जुड़े अवैध कारोबार और मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई।

कार्यालय एवं अन्य स्थान पर सघन तलाशी ली गई

ईडी ने सुभाष यादव के दानापुर, मनेर स्थित आवास के अलावा मरछिया देवी अपार्टमेंट, दानापुर स्थित पानी प्लांट, शाहपुर थाना अंतर्गत आने वाले कार्यालय एवं अन्य स्थान पर सघन तलाशी ली। ईडी की कार्रवाई में सुभाष यादव के ठिकाने से करीब दो करोड़ रुपये नकद मिले हैं।

इसके अलावा बड़ी संख्या में निवेश और जमीन से जुड़े कागजात बरामद किए गए हैं। ईडी सूत्रों ने दस्तावेज की जांच पड़ताल के बाद अर्जित संपत्तियों की नई जानकारी मिलने का दावा किया है। सुभाष यादव बालू के कारोबार से जुड़ी ब्राडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं।

यहां से लड़ चुके हैं चुनाव

उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लाल प्रसाद (Lalu Yadav) का करीबी बताया जाता है। वह राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर पूर्व में चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

बालू कारोबारी सुभाष यादव के अलग-अलग ठिकानों पर यह पहली छापेमारी नहीं है। इसके पूर्व भी प्रवर्तन निदेशालय के साथ ही सीबीआई और आयकर विभाग की टीम इनके ठिकानों पर तलाशी और छापेमारी कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें-

बिहार कांग्रेस का गिरेगा एक और विकेट? इस MLA की मांग से राहुल और खरगे भी हो जाएंगे परेशान

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में एक टिकट पर दो-दो खेल, भाजपा और महागठबंधन दोनों ने कर दिया है गेम