'मैंने भाई को त्याग दिया और परिवार...', रोहिणी ने तेजस्वी पर फिर बोला हमला
बिहार की राजनीति में रोहिणी आचार्य के खुलासे से भूचाल आ गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ अपने भाई ...और पढ़ें
-1763303053470_m.webp)
रोहिणी आचार्य ने फिर बोला हमला। (जागरण)
HighLights
रोहिणी ने तेजस्वी पर बोला हमला
परिवार का साथ होने का दावा
ससुराल वाले भी कर रहे चिंता
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की सियासत में इस भूचाल मचा हुआ है। पूर्व RJD नेता रोहिणी आचार्य के खुलासे के बाद सभी निगाहें लालू परिवार पर हैं।
घर छोड़कर निकली रोहिणी आचार्य ने कहा कि मीडिया से बात की। उन्होंने कहा वह सिर्फ अपने भाई को छोड़ी हैं, उनके माता-पिता और बहनें उनके साथ हैं।
मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि जो भी कहना था, वह उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साफ-साफ कह दिया है और उन्होंने किसी तरह का झूठ नहीं बोला।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अब इन सवालों के जवाब तेजस्वी यादव, संजय यादव, और रमीज से पूछे जाएं। रोहिणी ने बताया कि उनके पिता हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता और बहनें कल मेरे लिए रो रही थीं। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे ऐसा परिवार मिला। रोहिणी आचार्य ने आगे कहा कि जिस घर में भाई हो तो उस घर में भाइयों का भी योगदान होना चाहिए।
क्या सारा बलिदान बेटी दे? और बेटी जब कुछ सवाल पूछे, तो आप बोल दें कि तुम ससुराल जाओ, तुम्हारी शादी हो गई है।
रोहिणी ने कहा कि उनके माता-पिता और बहनें उनके साथ हैं। उन्होंने बताया कि वह अब मुंबई अपने ससुराल जा रही हैं, क्योंकि उनके ससुराल वाले उनकी चिंता कर रहे हैं और उन्हें वापस बुलाया है। उनकी सास भी कल से बहुत परेशान हैं।
