Bihar News: भाजपा के संस्थापक सदस्य RK Sinha को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मिला आमंत्रण, बोले- 500 साल बाद श्री राम अयोध्या लौट रहे
Bihar News अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण भाजपा के संस्थापक सदस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र
कौन हैं आरके सिन्हा
बता दें कि आरके सिन्हा भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद हैं। वह बिहार में काफी फेमस हैं। उनका व्यवसाय देश के बाहर भी फैला हुआ है।
बिहार के ही डॉ. रवींद्र नारायण सिंह होंगे प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के यजमान
आगामी 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के यजमान विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. रवींद्र नारायण सिंह होंगे। वह 14 जनवरी के बाद यहां आएंगे। वह पूजन में सपत्नीक सम्मिलित होंगे। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने इसकी पुष्टि की है।
डाॅ. आरएन सिंह बिहार के सहरसा जिले के गोलमा के मूल निवासी हैं। डॉ. आरएन सिंह ऑर्थो सर्जन हैं और पटना में रह कर प्रैक्टिस करते हैं। वह पद्मश्री से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्होंने लंदन से एफआरसीएस की डिग्री प्राप्त की है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।