Patna Jagran Forum 2025: 'टिकट वितरण में जाति व्यवस्था जरूर होगी', जागरण फोरम में बोले राजद प्रदेशाध्यक्ष
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेशाध्यक्ष मंगनी लाल जागरण फोरम (Jagran Forum 2025) में सशक्त बिहार सशक्त भारत विषय पर शामिल हुए। उन्होंने बिहार की राजनीति में जाति के सवाल पर कहा कि नीतिगत पहल के बिना जाति नहीं टूटेगी। वे अंतरजातीय विवाह के समर्थक हैं। मंगनी लाल ने कहा कि सभी दल जाति व्यवस्था के शिकार हैं और बिहार जाति व्यवस्था के लिए बदनाम है।

डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेशाध्यक्ष मंगनी लाल आज दैनिक जागरण के विशेष मंच जागरण फोरम (Jagran Forum 2025) में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सशक्त बिहार सशक्त भारत विषय पर अपनी बात रखी। बिहार की राजनीति में जाति के सवाल पर उन्होंने कहा कि जात नहीं टूटेगी, जब तक नीतिगत पहल नहीं होगी.
उन्होंने कहा कि यह जाति व्यवस्था का जहरीला स्वरूप है, ये नहीं टूटेगा. मंगनी लाल ने कहा कि हम लोग अंतरजातीय विवाह के समर्थक हैं, जाति से हटकर समाज नहीं बनता है। परिवारवाद पर टिकट बंटवारे में अगर जात-पात नहीं करते हैं तो हम पाखंडी हैं। टिकट वितरण में जाति व्यवस्था जरूर होगी।
राजनीति के लिए क्या जाति जरूरी है? इस सवाल पर मंगनीलाल ने कहा कि आपका विषय स्पष्ट है, जातिगत कठोरता... कठोरता पैदा की जाती है, जब यह हमें किसी बीमारी से जकड़ लेती है, तब हम उसे दूर करने की बात करते हैं। सभी दल जाति व्यवस्था के शिकार हैं। बिहार जाति व्यवस्था के लिए बदनाम है। किस वर्ग ने कितनी भीख बांटी, यह विकास नहीं है। हिंदुओं में कोई समरसता नहीं है।
'बिहार सिर्फ बदनाम'
राजद प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सदियों से जाति व्यवस्था है, ये सर्कस की सीढ़ियां हैं, इस पर सभी राजनीति दल बैठे हुए हैं। जाति प्रथा सारे देश में चल रही है। हमारे समाज में जाति का भी समूह है, सबकी पहचान अलग-अलग है। बिहार सिर्फ बदनाम है, सामाजिक संरचना के साथ आर्थिक संरचना भी जुड़ी हुई है।
इसलिए लोकतंत्र में राजनीति में बदलाव का अवसर भी होता है। करीब-करीब जितने प्रदेश हैं, वहां पर जातिवाद है पर बिहार बदनाम है। सत्ता की हिस्सेदारी से दालान मिलता है, चापाकल मिलता है, ये वोट ठगने का आधार है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।