Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार का यह जिला बना विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद, जंगल सफारी और ग्लास ब्रिज कर रहा आकर्षित

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 07:00 AM (IST)

    विदेशी पर्यटकों को राजगीर अब बोधगया से ज़्यादा पसंद आ रहा है। इस साल के पहले भाग में राजगीर विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह रही जहां 70499 से ज़्यादा विदेशी पर्यटक आए। देसी पर्यटकों के मामले में पटना अभी भी सबसे आगे है। राजगीर में जंगल सफारी और ग्लास ब्रिज पर्यटकों को बहुत पसंद आ रहे हैं।

    Hero Image
    राजगीर में स्थित ग्लास ब्रिज बना पर्यटकों की पसंद। (जागरण)

    कुमार रजत, पटना। देसी पर्यटकों के बाद राजगीर अब विदेशी सैलानियों को भी पसंद आ रहा है। अमूमन विदेशी सैलानियों की सर्वाधिक संख्या बोधगया और गयाजी में होती रही है, मगर इस साल की पहली छमाही में राजगीर ने विदेशी सैलानियों के मामले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं देसी पर्यटकों के मामले में अब भी राजधानी पटना पहले स्थान पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में पूरे राज्य में कुल 2 करोड़ 37 लाख पर्यटक घूमने आए। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 30 लाख से अधिक रही। इसमें सर्वाधिक 70 हजार 499 विदेशी पर्यटक राजगीर पहुंचे।

    हर बार पहले स्थान पर रहने वाला बोधगया 58 हजार 959 विदेशी पर्यटकों के साथ दूसरे जबकि नालंदा 55 हजार 113 विदेशी पर्यटकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। गयाजी में 51 हजार 940, वैशाली में 39 हजार से अधिक जबकि राजधानी पटना में 15 हजार 607 विदेशी सैलानी घूमने पहुंचे।

    देसी पर्यटकों के मामले में 64 लाख से अधिक पर्यटकाें के साथ राजधानी पटना पहले स्थान पर काबिज है। इसके बाद 12 लाख से अधिक देसी पर्यटकों के साथ राजगीर दूसरे, 11 लाख से अधिक पर्यटकों के साथ बोधगया तीसरे स्थान पर है।

    गांधी मैदान में मनाए जाने वाले बिहार दिवस में इस साल 57 हजार पर्यटक घूमने पहुंचे। साल के शुरुआती तीन माह में ही ढाई लाख से अधिक विदेशी सैलानी पहुंचे, बाद में गर्मी के कारण इसमें कमी दर्ज की गई है।

    जंगल सफारी व ग्लास ब्रिज आ रहा पसंद 

    ऐतिहासिक शहर राजगीर में विकसित किए गए नए पर्यटन केंद्र देसी के साथ विदेशी सैलानियों को भी पसंद आ रहे हैं। राजगीर जंगल सफारी, नेचर सफारी, ग्लास ब्रिज जैसे स्पाट पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।

    इसके साथ विश्व शांति स्तूप, नया रोप-वे और गर्म कुंड जैसे आकर्षण भी हैं। यहां आने वाले पर्यटक अब दो से तीन दिन ठहरकर शहर के ऐतिहासिक और प्राकृतिक नजारे का आनंद ले रहे हैं।

    पिछले साल बोधगया आए थे एक लाख से अधिक विदेशी 

    पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 2024 में सात लाख 36 हजार विदेशी सैलानी बिहार आए थे। इनमें सर्वाधिक एक लाख 12 हजार विदेशी सिर्फ बोधगया घूमने पहुंचे थे। इसके बाद 99 हजार से अधिक विदेशी सैलानी राजगीर, 97 हजार गयाजी और करीब 73 हजार विदेशी नालंदा पहुंचे थे।

    देसी पर्यटकों की संख्या पिछले साल 6 करोड़ 53 लाख थी। वर्ष 2023 में भी सर्वाधिक 96 हजार विदेशी गयाजी पहुंचे थे। बोधगया में 87 हजार जबकि राजगीर में 81 हजार विदेशी पर्यटक पहुंचे थे।

    इस साल आने वाले पर्यटक

    माह (Month) देसी पर्यटक (Domestic Tourists) विदेशी पर्यटक (Foreign Tourists)
    जनवरी (January) 47.97 लाख (4,797,000) 86,465
    फरवरी (February) 51.38 लाख (5,138,000) 96,475
    मार्च (March) 37.85 लाख (3,785,000) 80,243
    अप्रैल (April) 38.86 लाख (3,886,000) 22,396
    मई (May) 31.86 लाख (3,186,000) 7,883
    जून (June) 31.07 लाख (3,107,000) 8,380