विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: बिहार के लिए Congress ने लगाया जोर, दो बार राज्य में होगी राहुल गांधी की एंट्री; इन सात जिलों पर फोकस

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
Published: Fri, 12 Jan 2024 01:02 PM (IST)

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच यह खबर सामने आई है कि ...और पढ़ें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा। फोटो- जागरण
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा। फोटो- जागरण

HighLights

  1. यात्रा का बिहार में दो बार आगमन
  2. बंगाल से सीमांचल के रास्ते प्रवेश कर यात्रा झारखंड निकल जाएगी

राज्य ब्यूरो, पटना। भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) 28 या 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश कर सकती है। गुरुवार को कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी दी। यद्यपि, उन्होंने परिस्थिति-जन्य कारणों से तारीख में मामूली परिवर्तन की संभावना से भी इनकार नहीं किया।

सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस-वार्ता में पार्टी नेताओं ने इस यात्रा से संबंधित बुकलेट जारी किया। यात्रा का बिहार में दो बार आगमन और प्रस्थान होगा। पहली बार बंगाल से सीमांचल के रास्ते प्रवेश कर यात्रा झारखंड निकल जाएगी।

बिहार के सात जिलों से गुजरेगी यात्रा

दूसरी बार शाहाबाद (रोहतास-कैमूर आदि) होते हुए राहुल (Rahul Gandhi) उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लिए कूच करेंगे। यह यात्रा बिहार के सात जिलों से गुजरेगी और 425 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। संभव है कि राहुल बिहार में तीन रात विश्राम भी करें। राहुल के साथ चलने वाले न्याय-योद्धा कहलाएंगे।

सहयात्री बनने की इच्छा करने वाले मोबाइल नंबर (9891802024) पर संपर्क कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए बिहार के को-आर्डिनेटर आलोक शर्मा ने बताया कि हर स्तर पर जारी अन्याय के विरुद्ध यह यात्रा एक प्रतिकार है।

प्रेस-वार्ता में डॉ शकील अहमद खान, डॉ. मदन मोहन झा, वीणा शाही, विजय शंकर दूबे, प्रेमचंद्र मिश्रा, आनंद माधव, राजेश राठौड़, असितनाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।

सीटों पर समझौता खरमास बाद

सीट बंटवारे पर किसी उलझन को नकारते हुए अखिलेश ने कहा कि इस संदर्भ में अब तक प्रगति संतोषजनक है। किशनगंज कांग्रेस की सिटिंग है। उस पर कोई विवाद नहीं है। आइएनडीआइए (I.N.D.I.A) के घटक दल खरमास बाद सीटों पर समझौता कर लेंगे।

यह भी पढ़ें-

अब सरकारी धन दबाने वालों की खैर नहीं, संपत्ति नीलाम करने के लिए सरकार ने बनाया यह प्लान

Hulas Pandey ने ब्रह्मेश्वर मुखिया को मारी थी गोली, CBI की चार्जशीट में बड़ा दावा; यहां पढ़ें कैसे रची गई हत्या की पूरी साजिश