विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: SIR मुद्दे पर राहुल-तेजस्वी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का रूट तय, इस दिन से करेंगे चुनावी आगाज

Published: Sat, 16 Aug 2025 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 16 Aug 2025 06:43 PM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में वोटर अधिकार यात्रा शुरू हो रही है। इसका लक्ष्य SIR के विरोध में जागरूकता फैलाना है। 16 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा सासाराम से शुरू होकर 25 जिलों से गुजरेगी और पटना में समाप्त होगी। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर भाजपा और जदयू के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

SIR मुद्दे पर राहुल-तेजस्वी वोटर अधिकार यात्रा करेंगे। फाइल फोटो
SIR मुद्दे पर राहुल-तेजस्वी वोटर अधिकार यात्रा करेंगे। फाइल फोटो

HighLights

  1. राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा शुरू |
  2. SIR के विरोध में जन-जागरूकता अभियान |
  3. 1 सितंबर को पटना में विशाल रैली |

राज्य ब्यूरो, पटना। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में जन-जागरूकता के उद्देश्य से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में रविवार से 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू हो रही है। इसमें वाम दलों और वीआईपी समेत महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के बड़े नेता शामिल होंगे। इस 16 दिनों की यात्रा में राहुल गांधी लगातार बिहार में रहेंगे।

यात्रा की शुरुआत सासाराम से होगी, जो करीब 1300 किलोमीटर और 25 जिलों का सफर कर एक सितंबर को पटना पहुंचेगी। पटना के गांधी मैदान में एक सितंबर को बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें आइएनडीआइए के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।

चुनाव आयोग का BJP-JDU कर रही  सहयोग- डॉ. अखिलेश

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि SIR पर चुनाव आयोग को भाजपा और जदयू पर्दे के पीछे से सहयोग कर रही है।

उनकी सहमति से ही लोगों को वोट से वंचित रखने की साजिश रची जा रही है। इस मुद्दे पर भाजपा और जदयू को छोड़कर सभी दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। नीतीश कुमार मौन धारण किए हुए हैं। उनके शासन से सभी लोग ऊबे हुए हैं। लोगों में गुस्सा है, जिसका परिणाम चुनाव में दिखेगा।

राहुल गांधी लड़ रहे संविधान की लड़ाई

अखिलेश सिंह ने कहा कि 1950 में जब डॉ. आंबेडकर के नेतृत्व में संविधान बन रहा था तो उन्होंने कहा कि यह संविधान तभी तक अच्छा है, जब तक चुनाव आयोग मूर्ख और धूर्त नहीं है। अब आप समझ लीजिए। राहुल गांधी संविधान की लड़ाई लड़ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के राहुल-तेजस्वी को जेल भेजने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा कि जेल कौन जाएगा, यह बिहार की जनता बताएगी। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजय यादव, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़, आनंद माधव भी उपिस्थत रहे।

इन जिलों से गुजरेगी यात्रा

वोटर अधिकार यात्रा बिहार के रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपलागंज, सिवान, सारण, भोजपुर, पटना जिसे से होकर गुजरेगी।

वोटर अधिकार यात्रा का रूट

  • 17 अगस्त- सासाराम, डेहरी डेहरी ऑन सोन, रोहतास।
  • 18 अगस्त- कुटुम्बा, औरंगाबाद, देव, गुरारू।
  • 19 अगस्त- पुनामा वजीरगंज, गया, नवादा, बरबीघा।
  • 20 अगस्त- ब्रेक का दिन।
  • 21 अगस्त- तीन मोहानी दुर्गा मंदिर, शेखपुरा से सिकंदरा, जमुई होकर मुंगेर।
  • 22 अगस्त- चंदर बाग चौक मुंगेर से सुल्तानगंज होकर भागलपुर।
  • 23 अगस्त- बरारी, कुरसेला से कोढ़ा और कटिहार होकर पूर्णिया।
  • 24 अगस्त- खुश्कीबाग, पूर्णिया से चांदनी चौक, अररिया होकर नरपतगंज।
  • 25 अगस्त- ब्रेक का दिन।
  • 26 अगस्त- हुसैन चौक, सुपौल से फुलपरास, सकरी, मधुबनी होकर दरभंगा।
  • 27 अगस्त- गंगवारा महावीर स्थान, दरभंगा से मुजफ्फरपुर होकर सीतामढ़ी।
  • 28 अगस्त- रीग रोड, सीतामढ़ी से मोतिहारी होकर पश्चिमी चंपारण।
  • 29 अगस्त- बेतिया, पश्चिमी चंपारण से गोपालगंज होकर सिवान।
  • 30 अगस्त- छपरा से आरा।
  • 31 अगस्त- ब्रेक का दिन।
  • 01 सितंबर- पटना में यात्रा का समापन।

यह भी पढ़ें- 'SIR पर गुमराह कर रहे तेजस्वी, बताएं कि लालू राज में कैसे लूटे गए बूथ', मंत्री नित्यांनद राय का विपक्ष पर हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।