विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज से कीजिए TET के लिए अॉनलाइन आवेदन

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 07 Apr 2017 12:13 PM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2017 09:43 PM (IST)

टीइटी के लिए आवेदन गुरुवार से ही लिए जाने थे, लेकिन कुछ त्रुटियों की वजह से पोर्टल लाइव नहीं हो सका। अब अभ्यर्थी आज से अॉनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आज से कीजिए TET के लिए अॉनलाइन आवेदन
आज से कीजिए TET के लिए अॉनलाइन आवेदन

पटना [जेएनएन]। बिहार बोर्ड की ओर से टीइटी के लिए गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन लिया जाना था लेकिन कतिपय त्रुटियों की वजह से अब यह आवेदन आज से लिया जायेगा।

दरअसल आवेदन तारीख में फेरबदल इसलिए किया गया है कि टीइटी आवेदन के संबंध में जारी विज्ञप्ति में कुछ त्रुटियां पायी गयीं थीं जिसकी वजह से इसका पोर्टल गुरुवार को लाइव नहीं हो सका था। इसमें सुधार के लिए बोर्ड ने एक दिन का समय मांगा था।

टीईटी के लिए 25 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन और ई-चालान स्वीकार किए जाएंगे। 27 अप्रैल तक एसबीआइ की शाखा द्वारा ई-चालान जमा किए जा सकते हैं। 28 अप्रैल तक आवेदन में ऑनलाइन संशोधन की अनुमति बोर्ड द्वारा दी गई है। 11 जून को दो पाली में पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षा होगी। एक अभ्यर्थी एक से अधिक बार रजिस्ट्रेशन करेंगे तो उनका आवेदन स्वत: रद हो जाएगा।

शुक्रवार को इसमें सुधार कर अगले दिन से यानि कल से अब अॉनलाइन आवेदन लिया जायेगा। बता दें कि राज्य में छह साल बाद टीइटी का आयोजन हो रहा है, लेकिन इस इसमें शामिल होने के लिए जो अधिकतम उम्र सीमा तय की गयी है, उससे सैकड़ों बीएड डिग्रीधारी वंचित रह जायेंगे। राज्य सरकार ने इसके पहले 2011 में टीइटी के लिए विज्ञापन जारी किया था।

इसके एक साल बाद 2012 में परीक्षा हुई थी। तब से  युवाओं की ओर से टीइटी की लगातार मांग की जा रही थी।केंद्र की अोर से प्रतिवर्ष दो बार सीटीइटी का आयोजन होता है। वहीं, राज्य सरकार में छह साल बाद टीइटी लेने का फैसला हुआ है।

बीएड डिग्रीधारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से भी उम्रसीमा के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। बीएड डिग्रीधारियों ने कहा कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 दिसंबर, 2015 को नयी सरकार बनने के तत्काल बाद शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में टीइटी आयोजित करने का निर्देश दिया था।  

यह भी पढ़ें: MCD ELECTION: नीतीश ने संभाली जदयू की कमान, दिल्ली में रोड शो कल

गौरतलब है कि टीइटी के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सामान्य कोटि के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष, जबकि महिलाओं के लिए 38 वर्ष निर्धारित की है।

वहीं, पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष व महिलाओं के लिए 38 वर्ष और एससी व एसटी के पुरुष व महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष तय की है। पहली से पांचवीं कक्षा के लिए न्यूनतम उम्र सीमा  18 वर्ष और छठी से आठवीं कक्षा के लिए 21 वर्ष तय की गयी है।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड हेल्थ डे: डिप्रेशन से डरिए नहीं लडि़ए, जानिए इससे मुक्ति के मंत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।