Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली सिपाही की लाश, पारिवारिक विवाद में सुसाइड की आशंका

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 07:10 AM (IST)

    पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी। पुलिस लाइन में चालक सिपाही अशोक कुमार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह भोजपुर के निवासी थे और 2004 से पटना में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

    Hero Image
    पुलिस लाइन में चालक सिपाही ने की खुदकुशी

    जागरण संवाददाता, पटना। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की पुलिस लाइन में बुधवार की रात चालक सिपाही अशोक कुमार सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

    भोजपुर निवासी अशोक 2004 से पटना में स्वजनों के साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद और बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

    एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। डीएसपी ने बताया कि शव पंखे के सहारे फंदे से लटकते मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

    अशोक कुमार सिंह के दो बेटे हैं। वह बड़े बेटे के साथ पुलिस लाइन में रह रहे थे। बुधवार दोपहर 11 बजे बड़ा बेटा अजीत कुमार किसी काम से बाहर गया था। उनकी पत्नी दो दिन पहले घर गई थीं। बुधवार की रात घर में कोई था। इसी बीच उन्होंने पंखे के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस की मानें तो अशोक के पड़े बेटे अजीत की शादी एक वर्ष पहले फरवरी 2024 में हुई थी। उनके दूसरे बेटे रंजीत ने पिता की इच्छा के बिना दो माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। पुलिस की मानें तो छोटे बेटे के प्रेम विवाह से अशोक खुश नहीं थे।

    इधर, घटना के बाद स्वजन और करीबी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। आसपास के लोगों और स्वजनों से बातचीत की जा रही है। पुलिस आत्महत्या की वजह पता कर रही है।