Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gopal Khemka Murder: मुठभेड़ में तीन गोलियों से ढेर हुआ था राजा, पुलिस ने बताई पूरी कहानी

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 10:44 AM (IST)

    पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में पुलिस और विकास उर्फ राजा के बीच मुठभेड़ हुई। राजा को दो दारोगा ने तीन गोलियां मारी। राजा ने पहले पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें वह मारा गया। घटनास्थल से खोखा देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। उमेश ने राजा से हथियार के लिए संपर्क किया था। पुलिस खेमका हत्याकांड में राजा के घर पहुंची थी।

    Hero Image
    दो दारोगा ने मुठभेड़ में तीन गोलियों से राजा को किया था ढेर। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पटना। मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमड़िया में सोमवार की देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ की पूरी कहानी सामने आ गई है। विकास उर्फ राजा को दो दारोगा ने तीन गोलियां मार ढेर किया था।

    यह भी कि जहां पर राजा ने पुलिस पर फायरिंग की, वहां संकीर्ण स्थान के कारण पुलिस को छिपकर मोर्चा लेने का स्थान नहीं मिल रहा था। आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, पर वह दोबारा पिस्टल काक करने लगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने आत्मरक्षा में की फायरिंग

    यह देख पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें वह ढेर हो गया। दारोगा कुमार प्रजापति ने दो गोली तथा संजय कुमार ने एक गोली चलाई। एफएसएल टीम ने चार खोखा, एक देसी पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए।

    गांधी मैदान थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बुधवार को मालसलामी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पूरे घटनाक्रम का उल्लेख है।

    हथियार के लिए उमेश ने राजा से किया था संपर्क

    प्राथमिकी के अनुसार उमेश कुमार यादव ने बताया था कि हत्या के लिए हथियार व सुपारी किलर उपलब्ध कराने के लिए उसने पहले राजा से संपर्क किया था। उसने अधिक रकम मांग ली तो उमेश ने स्वयं हथियार का इंतजाम कर खेमका की हत्या करने की ठान ली।

    राजा के घर पहुंची थी पुलिस

    मालसलामी थाने में पुलिस मुठभेड़ की प्राथमिकी के अनुसार पुलिस खेमका हत्याकांड में संलिप्तता के संदेह में मालसलामी थाना क्षेत्र के नंदगोला में रमेश सिंह के मकान के किराएदार कुख्यात अपराधी विकास कुमार उर्फ राजा के घर पहुंची थी।

    वहां से उसे जिला आसूचना इकाई, पटना के कार्यालय में ले आई। वहीं पर गोपाल खेमका की हत्या का आरोपित शूटर मालसलामी थाना क्षेत्र के जलकद्दरबाग निवासी स्वर्गीय सुखदेव सिंह के पुत्र 49 वर्षीय उमेश कुमार यादव को भी लाया गया।

    उमेश ने राजा को बताया पुराना हथियार तस्कर

    पूछताछ की गई तो उमेश ने राजा को पुराना हथियार तस्कर बताया, कई बार उससे दूसरे अपराधियों को हथियार दिलाने की बात बताई। इसे पूछताछ में राजा ने भी स्वीकार लिया।

    इसके बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर हथियार बरामदगी के लिए उसे साथ लेकर पीरदमड़िया स्थित अशोक सिंह के ईंट-भट्ठे पर पहुंची थी। वह पुलिस टीम को ईंट-भट्ठा के अंदर चैंबर के पूरब छोटे गेटनुमा होल के पास ले गया।

    पुलिस हथियार खोजने में व्यस्त हो गई, इसी बीच राजा ने गेटनुमा होल के अंदर जाकर पिस्टल निकाला और उत्तर दिशा में खड़े पुलिस के जवान पर फायरिंग कर दी। इससे मची अफरातफरी में कई पुलिस अधिकारी व जवान गिरकर चोटिल भी हो गए।

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'सुप्रीम कोर्ट को धमकी...', विपक्ष के चक्का जाम पर BJP ने उठाए सवाल

    यह भी पढ़ें- Jamui News: प्रेमी की शादी तय होने की भनक लगते ही कटनी से सोनो पहुंची प्रेमिका, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    comedy show banner