विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi in Bihar: 'यह तो अभी ट्रेलर है...' पीएम मोदी ने बिहार की जनसभा में क्यों कही ऐसी बात?

Published: Sun, 07 Apr 2024 09:42 PM (IST)

बिहार के नवादा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी कहा कि यह तो ट्रेलर है। अभी तो भारत ...और पढ़ें

मोदी की गारंटी से परेशान है घमंडिया गठबंधन: पीएम मोदी। (जागरण फोटो)
मोदी की गारंटी से परेशान है घमंडिया गठबंधन: पीएम मोदी। (जागरण फोटो)

HighLights

  1. तीसरे कार्यकाल में मोदी की नई गारंटियां आएंगी: प्रधानमंत्री
  2. ग्रामीण बेटियों को लखपति दीदी और ड्रोन पायलट बनाना है: प्रधानमंत्री

रमण शुक्ला, पटना। तीन दिन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को दूसरी बार बिहार में चुनावी सभा को संबोधित किए। नवादा में उपस्थित जन-समूह से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह तो ट्रेलर है। अभी तो भारत को बहुत आगे लेकर जाना है। अभी तो देश को और बिहार को और ऊंचाइयों पर ले जाना है।

पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में मोदी की नई गारंटियां आने वाली हैं, जिसमें गांव की तीन करोड़ बेटियों को लखपति दीदी बनाना और गांव की बेटियों को ड्रोन पायलट बनाना सम्मिलित हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आरंभ की है, ताकि माध्यम वर्ग को बिजली बिल से राहत मिल सके। उल्लेखनीय है कि इस बार मोदी की पहली चुनावी सभा चार अप्रैल को जमुई में हुई थी।

मोदी की गारंटी से परेशान है घमंडिया गठबंधन

मोदी सरकार की यह गारंटियां घमंडिया गठबंधन को परेशान कर रही है। विपक्ष के कुछ नेता गारंटी देने वाली बात पर प्रश्न उठाते हैं और इसे गैर-कानूनी बताकर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं। क्या परिश्रम करने की गारंटी देना गुनाह है? विपक्ष ने गारंटी को गुनाह बना दिया है।

विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि अहंकार में डूबे विपक्षी गठबंधन को यह कभी समझ नहीं आएगा। चुनाव में झूठ बोलकर वोट लेने वालों को कभी यह समझ नहीं आएगा। ‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी’। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 को समाप्त करने की गारंटी को पूरा करके दिखाया।

खरगे के धारा-370 वाले बयान पर किया अटैक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि खरगे कहते हैं कि भाजपा वाले अन्य राज्य में आकर अनुच्छेद-370 की बात क्यों करते है, लेकिन जम्मू-कश्मीर देश का महत्वपूर्ण अंग है और बिहार के अनेक नौजवानों ने कश्मीर और मातृभूमि के लिए सबसे बड़ा बलिदान दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इरादा भारत के टुकड़े-टुकड़े करने का है। उन्होंने जनता से पूछा कि ऐसी भाषा बोलने वाले एवं बलिदानियों का अपमान करने वालों को माफ किया जा सकता है?

भ्रष्टाचार हटाने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार 

मोदी ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को हटाने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए रैली निकालता है। सनातन विरोधी और देश के बंटवारे की बात करने वाले कांग्रेसी और विपक्षी दल एक भी वोट पाने के हकदार नहीं हैं।

कांग्रेस को सत्ता और भ्रष्टाचार की लगी लत

कांग्रेस को सत्ता और भ्रष्टाचार की लत लग चुकी है और सत्ता से दूर जाते ही उसके नेता घबराने और विचलित होने लगते हैं। आइएनडीआइए में प्रधानमंत्री उम्मीदवारी को लेकर चल रहे आपसी कलह और मतभेद पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि जिसका स्वयं का हाल यह है, वह देश के कल्याण के बारे में क्या सोचेगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 4000 से ज्यादा सांसद..., PM Modi की सभा में फिसली नीतीश कुमार की जुबान

PM Modi: 'दिल्ली में एक साथ खड़े तो होते हैं, लेकिन...', I.N.D.I.A के विजन और विश्वसनीयता पर PM मोदी ने ली चुटकी

PM Modi: आराम और मौज के लिए नहीं जन्मा..., PM मोदी ने बिहार की जनता को बताया जीवन का लक्ष्य; विपक्ष पर भी बरसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।