Bihar Weather: बिहार में दिख रहा मानसून का असर, इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश; यहां देखें अगले चार दिनों का मौसम अपडेट
बिहार में मानसून का असर दिख रहा है। पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश से मौसम सामान्य है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को पटना में हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली।

जागरण संवाददाता, पटना। राज्य में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी के साथ बारिश से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होगी।
राज्य के सात जिलों वैशाली, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तीन-चार दिनों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।
रविवार को पटना और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना के आसपास के इलाकों के अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।
सबसे अधिक 139.6 मिमी बारिश कटिहार के अमदाबाद में दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान मोतिहारी में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को राजधानी में 8.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति
शेखपुरा के चेरवा में 78.2 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 66.8 मिमी, शेखपुरा में 65.4 मिमी, बांका के शंभूगंज में 62.6 मिमी, सीवान के नूतन में 60.6 मिमी, पटना के मनेर में 57.2 मिमी, मुजफ्फरपुर में 46.2 मिमी, सहरसा के सतर कटिया में 45.8 मिमी, नालंदा के नूर सराय में 43.6 मिमी, 43.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
वहीं, पटना के बिहटा में 38.4 मिमी, बांका के बरहट में 38.4 मिमी, अररिया के सिकटी में 35.1 मिमी, मुंगेर के तारापुर में 33 मिमी, पटना के श्रीपालपुर में 30.8 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 30.8 मिमी, दरभंगा के हायाघाट में 30 मिमी, जमुई के झाझा में 24.8 मिमी, मधुबनी जयनगर में 24.5 मिमी, बक्सर के चौसा में 24.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
---|---|---|
पटना | 33.1 | 26.4 |
गयाजी | 34.4 | 26.0 |
भागलपुर | 33.5 | 27.4 |
मुजफ्फरपुर | 31.0 | 27.1 |
(तापमान डिग्री सेल्सियस में) |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।