Updated: Sun, 10 Aug 2025 08:10 AM (IST)
पटना मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बनने से उत्तरी बिहार में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका है। पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को पटना में हल्की बारिश हुई फतुहा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों में तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में 13 अगस्त तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इनके प्रभाव से उत्तरी भागों के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, पांच जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, गयाजी और नवादा जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जगहों पर आंधी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। तीन-चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। शनिवार को पटना और आसपास के इलाकों में नमी के प्रभाव से छिटपुट बारिश हुई। शनिवार को राजधानी में 6.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 105.2 मिमी बारिश पटना जिले के फतुहा में दर्ज की गई।
प्रमुख स्थानों पर बारिश की स्थिति
पटना के खुसरूपुर में 102.8 मिमी, सुपौल के मरौना में 75.8 मिमी, बक्सर के डुमरांव में 74.8 मिमी, अररिया के रानीगंज में 59.2 मिमी, बांका के बौसी में 58.8 मिमी, पटना के संपतचक में 58.2 मिमी, अथमलगोला में 56.2 मिमी, बक्सर में 55.8 मिमी, 54.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
वहीं, सुपौल के किशनपुर में 53.2 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 53.2 मिमी, मधुबनी के बेनीपट्टी में 52.6 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 48.2 मिमी, बांका में 46.4 मिमी, खगड़िया के परबत्ता में 44.8 मिमी, वैशाली के बिदुपुर में 43.6 मिमी और किशनगंज के तैयबपुर में 42.6 मिमी बारिश हुई.
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
पटना | 32.3 | 25.8 |
गयाजी | 33.1 | 25.8 |
भागलपुर | 32.7 | 25.8 |
मुजफ्फरपुर | 30.6 | 27.1 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।