Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'BJP को सिर्फ आपके वोट से मतलब', मुकेश सहनी बोले- आपकी तकलीफों से उनका कोई लेना-देना नहीं

    Updated: Sun, 15 Jun 2025 09:09 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी ने भाजपा पर जनता की तकलीफों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने नीतीश सरकार पर भी सवाल उठाए और महागठबंधन सरकार के दौरान रोजगार देने का वादा किया। सहनी ने जातीय जनगणना की मांग की और कहा कि महागठबंधन सरकार गरीबों को न्याय देगी और बिहार को अपराधमुक्त करेगी।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व विकासशील इंसान पार्टी प्रदेश की एनडीए सरकार विशेष कर भाजपा के खिलाफ आक्रामक है।

    पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने एक बार फिर भाजपा को घेरा और कहा कि भाजपा को जनता की तकलीफों से नहीं सिर्फ उसके वोट से मतलब है।

    सहनी रविवार को सिवान के भगवानपुर प्रखंड के इंटर कॉलेज मैदान में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

    सहनी ने कहा कि बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार है, लेकिन बिहार को क्या मिला? पिछले समय जब महागठबंधन की सरकार बिहार में बनी, तब पांच लाख बेरोजगार युवकों को नौकरी दी गई। आज पलायन बिहार की त्रासदी बन गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब महागठबंधन की सरकार आएगी, तो बिहार में उद्योग धंधे लगाए जाएंगे। मोदी मोदी पर निशाना साधते हुए सहनी ने कहा कि बिहार के लोगों को पांच किलो चावल नहीं, विशेष राज्य का दर्जा चाहिए।

    बच्चों को नौकरी चाहिए। देश में जातीय जनगणना हो और जिसकी जितनी जनसंख्या, उसकी उतनी भागीदारी मिले।

    उन्होंने कहा कि आज हिंदू और मुसलमान किया जा रहा है। इस वजह से बिहार में अब बदलाव की जरूरत है। महागठबंधन की सरकार गरीब की न्याय देने वाली सरकार होगी। बिहार अपराधमुक्त होगा। सभी महिलाओं के खाते में 2500 रुपये प्रतिमाह पहुंचेंगे।

    मुकेश सहनी ने कहा कि हम लोग बाबा साहेब भीम को मानने वाले लोग हैं। 12 साल से निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं, परंतु हमारी मांग सुनी नहीं जा रही।

    इस दौरान वरिष्ठ नेता बीके सिंह, मो. नुरुल होदा, प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, सुनीता सहनी और नीतीश द्विवेदी मौजूद रहे।