Patna News: अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में औरंगाबाद की बुरी हार, कैमूर ने 137 रनों से जीता मैच
कैमूर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 259 रन बनाए। अजयवीर धर्म वीर सिंह ने 54 रन ओम प्रकाश बिंद ने 47 रन और कप्तान शशांक संजय उपाध्याय ने 46 रन बनाए। औरंगाबाद की गेंदबाजी में अंकुश उमेश अग्रवाल ने 4 विकेट लिए। औरंगाबाद ने 30.5 ओवर में 122 रन बनाए। बल्लेबाजी में आयुष संजय राज ने 68 गेंद में 3 चौका 1 छक्का लगाकर 52 रन बनाया

जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: बीसीए की ओर से आयोजित अंडर-23 वनडे ट्राफी टूर्नामेंट में शनिवार को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कैमूर बनाम औरंगाबाद मैच में कैमूर ने 137 रनों से जीत दर्ज की।
कैमूर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 10 विकेट पर 259 रन बनाया। बल्लेबाजी में अजयवीर धर्म वीर सिंह 62 गेंद में 7 चौका लगाकर 54 रन बनाया, ओम प्रकश बिन्द 59 गेंद में 5 चौका लगाकर 47 रन और कप्तान शशांक संजय उपाध्याय 40 गेंद में 6 चौका 1 छक्का लगाकर 46 रन बनाया।
औरंगाबाद की गेन्दबाजी में अंकुश उमेश अग्रवाल 10 ओवर 63 रन 4 विकेट, प्रभात संजय सिंह 10 ओवर 1 मेडन 42 रन 3 विकेट तथा रंजीत शिव कुमार को 2 विकेट एवं नंदन सूरजपात कुमार को 1 विकेट मिला। औरंगाबाद ने 30.5 ओवर में 10 विकेट पर 122 रन बनाया।
बल्लेबाजी में आयुष संजय राज ने 68 गेंद में 3 चौका 1 छक्का लगाकर 52 रन बनाया और अंकुश उमेश अग्रवाल ने 23 गेंद में 2 चौका लगाकर 17 रन बनाया। कैमूर की गेन्दबाजी में निशांत कुमार सिंह 7 ओवर 33 रन 4 विकेट तथा धनेश अरविन्द चौहान और अजयवीर धर्म वीर सिंह को 2-2 विकेट और चिंटू राधेश्याम गुप्ता को 1 विकेट मिला। सिवान बनाम वेस्ट चंपारण मैच में सिवान 73 रनों से जीत दर्ज की।
सिवान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 357 रन बनाया। बल्लेबाजी में फहीम मिराजुद्दीन अनवर ने नाबाद 169 गेंद में 10 चौका तीन छक्का लगाकर 164 रन बनाया, हैदर ने 47 गेंद में 2 चौका एक छक्का लगाकर 50 रन बनाया और नवनीत कुमार सिंह ने 27 गेंद में 2 चौका 2 छक्का लगाकर 41 रन बनाया।
पश्चिमी चम्पारण की गेन्दबाजी में दीपक कुमार यादव को 2 विकेट एवं कप्तान आयुष कुमार हिमांशु, संजय तिवारी, दिनेश कुमार शाह और विश्वजीत शैलेश शुक्ला को एक-एक विकेट मिला। पश्चिमी चंपारण ने 35.2 ओवर में 9 विकेट पर 284 रन बनाया।
बल्लेबाजी में विश्वजीत शैलेश शुक्ला 76 गेंद में 10 चौका 7 छक्का लगाकर 124 रन बनाया, कप्तान आयुष कुमार ने 32 गेंद में 9 चौका एक छक्का लगाकर 52 रन तथा कमरान शहाबुद्दीन शाह ने 45 गेंद में तीन चौका एक छक्का लगाकर 45 रन बनाया।
सिवान के गेंदबाजी में हनी कुमार सिंह 8 ओवर 50 रन 3 विकेट तथा एमडी कौसर आफताब 5.2 ओवर 44 रन 3 विकेट तथा हैदर और नवनीत कुमार सिंह को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें
Bihar News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स सहित इन प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा बिहार, शुरू हुई तैयारियां
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।