Bihar Weather: बिहार के कई हिस्सों में बदला मौसम, उमस से परेशान होगी राजधानी; जानें किस जिले में जोर से बरसेंगे बदरा
पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पटना समेत दक्षिणी और उत्तरी बिहार में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। कैमूर और रोहतास में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश हुई गया में सबसे ज्यादा बारिश हुई। राजधानी में उमस बरकरार है और तापमान सामान्य है।

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग है। कहीं गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी है तो कहीं बादलों का आना-जाना जारी है। इस कारण लोग उमस से परेशान हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत दक्षिणी व उत्तरी हिस्से के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि राज्य के दो जिलों कैमूर, रोहतास में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार चार जुलाई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, भागलपुर, शेखपुरा और जमुई में बारिश दर्ज की गई। गया जिले के बोधगया में 58 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी व आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ ही दिन में लोग उमस से परेशान रहे।
राजधानी का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गोपालगंज में राज्य का सबसे अधिक तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून सीजन के दौरान राज्य में सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
प्रमुख शहरों में बारिश की स्थिति
औरंगाबाद के रफीगंज में 51.6 मिमी, जमुई के खैरा में 46.8 मिमी, गया के मोहनपुर में 40.2 मिमी, गया के फतेहपुर में 38 मिमी, गया के मानपुर में 36 मिमी, रोहतास के डेहरी में 31.2 मिमी, गया के डुमरिया में 27.6 मिमी, नवादा के रजौली में 26.2 मिमी, गया के बाराचट्टी में 25.8 मिमी, 25.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
वहीं,औरंगाबाद, गया में 19 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 17.9 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 17.4 मिमी, भागलपुर के बेहपुर में 15.4 मिमी, शेखपुरा के बरबीघा में 15.4 मिमी और जमुई के लक्ष्मीपुर में 15.2 मिमी बारिश हुई।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
---|---|---|
पटना | 36.3 | 28.1 |
गया | 33.5 | 24.4 |
भागलपुर | 34.5 | 27.0 |
मुजफ्फरपुर | 35.0 | 28.5 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।