Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Patna News: 'एसपी साहब उसने मेरे साथ गंदा काम किया...', भोजपुरी गायिका ने अश्लील वीडियो बनाने का लगाया आरोप

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 01:21 PM (IST)

    Patna News बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक आपबीती सामने आई है। यहां एक भोजपुरी गायिका ने अपना दर्द सुनाते हुए अपनी आपबीती सुनाई है। भोजपुरी गायिका ने सेना के जवान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। गायिका ने सिटी एसपी के पास अपनी फरियाद रखी है। एसपी ने इस मामले में गर्दनीबाग थाने की पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं।

    Hero Image
    भोजपुरी गायिका ने लगाया यौन शोषण का आरोप (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। Patna News: सेना के एक भगोड़ा जवान पर भोजपुरी गायिका ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि पूर्व जवान शादीशुदा है। उसने भोजपुरी गायिका अश्लील वीडियो बन लिया है। अब उसे परेशान कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता ने सिटी एसपी से की शिकायत

    पीड़िता ने सिटी एसपी ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद गर्दनीबाग थाने की पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात स्टूडियो में हुई थी।

    नौकरी छोड़कर भोजपुरी गाना गाने लगा था सेना का जवान

    आरोपित सेना की नौकरी जबरिया छोड़ने के बाद भोजपुरी गाने गाने लगा था। इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। युवती को मालूम था कि वह शादीशुदा है। बाद में जब आरोपित उसे परेशान करने लगा, तब उसने शिकायत करने का मन बनाया।

    खगड़िया में 19 साल की छात्रा से दुष्कर्म

    वहीं एक अन्य घटना में खगड़िया के पीबरहोर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म कर मोबाइल छीनने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के मोबाइल मांगने पर दुष्कर्म वाला वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी जा रही है। युवती ने एक शख्स के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। थानेदार अब्दुल हलीम ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    छात्रा मूलरूप से खगड़िया जिले की रहने वाली है। वह पीरबहोर इलाके के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। कोचिंग जाने-आने के क्रम में उसकी दोस्ती एक लड़के से हुई थी। आरोप है कि पिछले वर्ष नवंबर में लड़के के बुलावे पर वह दरियापुर स्थित एक लाज में गई थी।

    वहां लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपित ने उसका मोबाइल छीन कर रख लिया। मोबाइल मांगने पर वह गोली-गलौज कर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दे रहा है। लोकलाज के भय से वह शिकायत नहीं कर रही थी।

    NIA Raid in Bihar: मुजफ्फरपुर में मुखिया के घर NIA की ताबड़तोड़ छापामारी, इलाके में मचा हड़कंप; देखते रह गए लोग

    ED Raid in Bihar: महुआ ग्रुप के 3 ठिकानों पर ED ने की ताबड़तोड़ छापामारी, प्रमुख संचालक को किया गिरफ्तार