Bihar Politics: कांग्रेस में ट्रांसफर हो गए मांझी की पार्टी के दिग्गज नेता, चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के युवा नेता सूरज कुमार राय और जन अधिकार पार्टी के सुरेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें सदस्यता दी और कहा कि इससे औरंगाबाद में पार्टी मजबूत होगी। नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताया और राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना की। उनका मानना है कि कांग्रेस ही लोकतंत्र को बचा सकती है।

राज्य ब्यूरो, पटना। आज हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के युवा नेता सूरज कुमार राय एवं जन अधिकार पार्टी (जाप) के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इन नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की।
राजेश राम ने इनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से औरंगाबाद जिला में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस पार्टी में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी पार्टी को और मजबूत बना रही है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार में कांग्रेस की ताकत को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। सदस्यता ग्रहण के पश्चात सूरज कुमार राय और सुरेंद्र यादव ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई केवल कांग्रेस पार्टी ही लड़ रही है।
उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त रते हुए कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान जितेंद्र गुप्ता, राजेश राठौड़, अंबुज किशोर झा, राजकुमार राजन, रौशन कुमार सिंह, शशि रंजन ,राजीव मेहता समेत दूसरे कई नेता उपस्थित रहे।
कांग्रेस पर्यवेक्षक ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
दूसरी ओर, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर गुरुवार को बक्सर जिला अतिथिशाला के सभागार में कांग्रेस के पर्यवेक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पार्टी के चारों विधानसभा प्रभारी और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक ने कहा कि प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो हर परिवार को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने के साथ ही दिव्यांगों को 1500 रुपया पेंशन, जरूरतमंद परिवार की महिलाओं को ढाई हजार तथा 25 लाख तक का मुफ्त इलाज के अलावा भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन मकान के लिए दी जाएगी। पार्टी की सरकार बनते ही युद्ध स्तर पर इन घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।
मौके पर सदर विधायक संजय तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, निर्मला देवी, कामेश्वर पांडेय, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, जयराम राम, संजय कुमार पांडेय, विरेंद्र राम समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।