Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gopal Khemka Murder: पुलिस को खटक रहा अशोक साव का विदेश आना-जाना, अब मास्टरमाइंड को रिमांड पर लेगी पुलिस

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 03:37 PM (IST)

    पटना पुलिस गोपाल खेमका हत्याकांड के मास्टरमाइंड अशोक साव की गिरफ्तारी के बाद भी हत्या के कारण का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस जमीन के कागजात हथियार लाइसेंस और डिलीट चैट की जांच कर रही है। अशोक के कारोबार ठिकानों और विदेश यात्राओं की भी पड़ताल की जा रही है। बरामद पिस्टल और हथियारों के स्रोत की जांच जारी है।

    Hero Image
    गोपाल खेमका मर्डर में अब मास्टरमाइंड को रिमांड पर लेगी पुलिस। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। चर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड के मास्टरमाइंड अशोक साव व शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी को उपलब्धि बताने वाली पटना पुलिस तीन दिनों बाद भी इस स्थिति में नहीं है कि वह यह बता सके कि उनकी हत्या किस जमीन या किस प्लाट के लिए हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस का दावा है कि मास्टरमाइंड के फ्लैट से जमीन के जो भी कागजात मिले हैं, उनकी जांच जारी है। उसके फ्लैट से हथिायार के तीन लाइसेंस मिले थे। इसमें दो उसी का था। उसके लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। पासपोर्ट से लेकर उसके मोबाइल में वॉट्सएप से डिलीट चैट को भी रिकवर किया जाएगा।

    वहीं, गोपाल खेमका के पेन ड्राइव और लैपटाप को खंगाला रहा है। अशोक साव के सभी कारोबार की कुंडली खंगालने के साथ ही पुलिस उसके अन्य ठिकानों की जानकारी भी जुटा रही है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि बरामद कागजातों की जांच की जा रही है। लाइसेंस के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद पिस्टल की जांच कराई जाएगी।

    पिस्टल के बारे में कुछ नहीं बता पा रही पुलिस

    अशोक साव के फ्लैट में हुई छापेमारी के दौरान एक नाइन एमएम पिस्टल भी बरामद की गई है। वह पिस्टल अशोक तक कैसे पहुंची? क्या वह उस पिस्टल के लिए हथियार तस्करों से संपर्क किया था? या फिर पहले से ही वह उसे अपने पास छिपा कर रखा था? इस पर पुलिस अभी कुछ नहीं बता पा रही है।

    सूत्रों की मानें तो पुलिस हथियार तस्करों से भी कनेक्शन खंगाल रही है। अशोक के फ्लैट से एक पिस्टल के साथ ही 17 गोली और जमीन की ढेर सारे कागजात मिले थे।

    पुलिस को खटक रहा अशोक का विदेश आना-जाना

    उदयगिरी अपार्टमेंट के जिस फ्लैट से अशोक साव की गिरफ्तारी हुई थी, उसमें उसका ऑफिस भी था। सूत्रों की मानें तो जमीन के ऐसे कागजात मिले हैं, जिसके जरिए पुलिस कई और लोगों से पूछताछ कर सकती है। खासकर उस जमीन को लेकर जिसका कहीं से भी गोपाल खेमका का कनेक्शन मिलेगा।

    अशोक साव कई देश से आता-जाता रहा है। पुलिस अब यह पता कर रही है कि किस काम के सिलसिले में वह अक्सर विदेश आते-जाते रहता था।

    यह भी पढ़ें-

    Gopal Khemka Murder: गोपाल खेमका मर्डर केस में उलझी पुलिस की थ्योरी, नौसिखिया कैसे बन गया शार्प शूटर?

    comedy show banner
    comedy show banner