Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार-उत्तर प्रदेश के बीच हो गई नई डील, डिप्टी CM विजय सिन्हा से मिले योगी के मंत्री सूर्य प्रताप

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 09:51 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि तकनीकों पर चर्चा की। बिहार और उत्तर प्रदेश कृषि में आपसी सहयोग करेंगे। बिहार के कृषि रोड मैप को अन्य राज्यों के लिए मॉडल बताया गया। दोनों राज्यों ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

    Hero Image
    बिहार-उत्तर प्रदेश के बीच होगा कृषि नवाचार साझा

    राज्य ब्यूरो, पटना। कृषि से जुड़ी नवीन तकनीकों एवं अनुसंधान कार्यों को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय सिन्हा के साथ शुक्रवार को कृषि भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गहन विचार-विमर्श किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार एवं उत्तर प्रदेश के बीच आपसी अनुभवों और सफल मॉडलों के आदान-प्रदान पर भी सहमति बनी, ताकि कृषि क्षेत्र में साझा प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

    इस दौरान कृषि विभाग प्रधान सचिव पंकज कुमार ने शाही को बिहार के कृषि रोड मैप की एक प्रति भेंट की और इसके अंतर्गत चल रही योजनाओं, उपलब्धियों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी दी।

    बैठक में यह भी चर्चा हुई कि बिहार के कृषि रोड मैप में सम्मिलित कई नवाचार एवं योजनाएं अन्य राज्यों के लिए भी माडल बन सकती हैं। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के कार्यों, तकनीकी पहल के साथ किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

    उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि दोनों राज्यों की कृषि पृष्ठभूमि और चुनौतियां समान हैं, इसलिए आपसी सहयोग के साथ ही तकनीकी साझेदारी से किसानों की उत्पादकता एवं आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है।

    इससे पहले विजय सिन्हा से कृषि भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों राज्यों के बीच कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचार, तकनीकी प्रगति तथा सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।