चुनाव से पहले बिहार सरकार का एक और तोहफा, सरकारी स्कूलों में जल्द होगी 14,000 कर्मचारियों की नियुक्ति
बिहार के सरकारी स्कूलों में 14128 लिपिक और परिचारियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। इनमें 7648 लिपिक और 6480 परिचारी के पद शामिल हैं। अनुकंपा नियुक्ति के बाद लिपिकों के 15% पद परिचारियों की पदोन्नति से भरे जाएंगे जिसके बाद बाकी पदों पर सीधी भर्ती होगी। वर्तमान में 4832 अनुकंपा पदों पर नियुक्ति जारी है।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के सरकारी स्कूलों में 14,128 पदों पर लिपिक और परिचारी की नियुक्ति जल्द पूरी हो जाएगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार, इनमें लिपिकों के 7648 और परिचारी के 6480 पद हैं। अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के बाद रिक्त लिपिकों के 15 फीसदी पदों को परिचारी की पदोन्नति से भरा जाएगा।
इसके बाद शेष पदों पर राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से सीधी नियुक्ति की जाएगी। फिलहाल, अनुकंपा के आधार पर 4832 पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।