Bihar News: साल 2026 के लिए सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, अब इतने दिन आराम करेंगे कर्मचारी
पटना बिहार सरकार ने साल 2026 के लिए सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। राज्य सरकार के कार्यालयों में कार्यपालक आदेश के तहत 11 दिन की छुट्टी रहेगी जिनमें से दो रविवार को हैं। एनआई एक्ट के तहत 24 छुट्टियां हैं जिनमें से चार रविवार को हैं। इस प्रकार कर्मचारियों को कुल 35 छुट्टियां मिलेंगी लेकिन छह रविवार को होने के कारण इनका लाभ नहीं मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, पटना। कैबिनेट ने वर्ष 2026 में सरकारी सेवकों को मिलने वाली छुट्टियों की सूची को मंजूरी दे दी है। कार्यपालक आदेश के तहत राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों और सभी राजस्व दंडाधिकारी न्यायालयों को 11 दिन की छुट्टी मिलेगी।
इनमें से दो छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। इसके अलावा एनआई एक्ट, 1881 के तहत कुल 24 छुट्टियों की घोषणा की गई है। इन 24 छुट्टियों में से चार छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। इस तरह नए साल में कर्मचारियों को 35 छुट्टियां मिलेंगी, लेकिन इनमें से छह छुट्टियों की तिथियां रविवार को पड़ने के कारण कर्मचारियों को इनका अलग से लाभ नहीं मिल पाएगा।
सामान्य छुट्टियां 2026
- वसंत पंचमी - 23 जनवरी
- संत रविदास जयंती - 01 फरवरी
- शब-ए-बारात - 04 फरवरी
- महा शिवरात्रि - 15 फरवरी
- सम्राट अशोक अष्टमी - 26 मार्च
- वीर कुँवर सिंह जयन्ती - 23 अप्रैल
- जानकी नवमी - 25 अप्रैल
- कबीर जयंती - 29 जून
- चेहल्लुम - 04 अगस्त
- दुर्गा पूजा (सप्तमी)- 17 अक्टूबर
- चित्रगुप्त पूजा भाई दूज - 10 नवंबर
ऐच्छिक/प्रतिबंधित छुट्टियां 2026
- नववर्ष - 01 जनवरी
- मकर संक्रांति - 14 जनवरी
- कर्पूरी ठाकुर जयंती - 24 जनवरी
- होलिका दहन - 02 मार्च
- रमज़ान का आखिरी जुम्मा - 13 मार्च
- ईदुल फितर - 22 मार्च
- ईदुल जोहा - 29 मई
- अनुग्रह नारायण सिंह जयंती - 18 जून
- मुहर्रम - 27 जून
- अंतिम श्रावणी सोमवारी - 24 अगस्त
- रक्षाबंधन- 28 अगस्त
- हरिताहल्का तीज - 14 सितम्बर
- विश्वकर्मा पूजा - 17 सितम्बर
- अनंत चतुर्दशी - 25 सितंबर
- जीवित्पुत्रिका व्रत - 04 अक्टूबर
- दुर्गा पूजा कलश स्थापना - 11 अक्टूबर
- जय प्रकाश नारायण जयंती - 11 अक्टूबर
- दुर्गा पूजा - 21 अक्टूबर
- श्रीकृष्ण सिंह जयंती - 21 अक्टूबर
- छठ पूजा खरना - 14 नवंबर
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती - 03 दिसंबर
- क्रिसमस की पूर्व संध्या - 24 दिसंबर
(किसी भी तीन का उपयोग किया जा सकता है)
एनआईए के तहत सार्वजनिक अवकाश कार्य
- गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी
- होली - 03, 04 मार्च
- ईद उल फितर - 21 मार्च
- बिहार दिवस - 22 मार्च
- रामनवमी - 27 मार्च
- महावीर जयंती - 31 मार्च
- गुड फ्राइडे - 03 अप्रैल
- अम्बेडकर जयंती - 14 अप्रैल
- मई दिवस - 01 मई
- बुद्ध पूर्णिमा - 01 मई
- ईद उल जोहा - 28 मई
- मुहर्रम - 26 जून
- स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त
- हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन - 26 अगस्त
- श्रीकृष्णजन्माष्टमी - 04 सितम्बर
- गांधी जयंती - 02 अक्टूबर
- दुर्गा पूजा - 18-20 अक्टूबर
- दिवाली - 08 नवंबर
- छठ पूजा - 15-16 नवंबर
- क्रिसमस - 25 दिसंबर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।