विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इंडिगो विमान के 173 यात्रियों की बची जान

Published: Wed, 16 Jul 2025 01:54 PM (IST)

पटना हवाई अड्डे पर इंडिगो की दिल्ली से आ रही फ्लाइट 6E-2482 रनवे पर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार ...और पढ़ें

पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इंडिगो विमान के 173 यात्रियों की बची जान
पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इंडिगो विमान के 173 यात्रियों की बची जान

जागरण संवाददाता, पटना। पटना हवाई अड्डे (Patna Airport) पर मंगलवार रात 9:00 बजे एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से आ रहे इंडिगो के विमान (फ्लाइट संख्या 6E-2482) ने लैंडिंग के दौरान रनवे पर निर्धारित टचिंग प्वाइंट को छू नहीं सका।

रनवे की लंबाई कम होने के कारण विमान निर्धारित बिंदु से आगे निकल गया, जिससे पायलट को लगा कि विमान को सुरक्षित रोकना संभव नहीं होगा।

पायलट ने त्वरित और साहसिक निर्णय लेते हुए विमान को रनवे के बेहद करीब से दोबारा उड़ान भरवाई। इसके बाद विमान ने आसमान में चार चक्कर लगाए और स्थिति को नियंत्रित करने के बाद दोबारा लैंडिंग की गई।

इस दौरान 173 यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई और सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।

हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि यह एक मानक गो-अराउंड प्रक्रिया थी, जो पायलटों द्वारा असुरक्षित लैंडिंग से बचने के लिए अपनाई जाती है। इस घटना से किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ और हवाई अड्डे पर सभी संचालन सुचारू रूप से चलते रहे। इंडिगो ने इस पेशेवर और सुरक्षित निर्णय के लिए अपने पायलट की सराहना की है।

यह भी पढ़ें- पटना एयरपोर्ट के आसपास पेड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा, एक्सपर्ट्स और अधिकारियों ने जताई चिंता