विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खराब मौसम से पटना एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग प्रभावित, दो फ्लाइट डायवर्ट

Published: Fri, 11 Apr 2025 08:12 AM (IST)

खराब मौसम और बिजली कड़कने के कारण गुरुवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई। एयर इंडिया की ...और पढ़ें

खराब मौसम की वजह से पटना एयरपोर्ट से कोलकाता और दिल्ली के विमान डायवर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
खराब मौसम की वजह से पटना एयरपोर्ट से कोलकाता और दिल्ली के विमान डायवर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. हवा में चक्कर लगा कोलकाता और दिल्ली के विमान डायवर्ट
  2. आधा दर्जन से अधिक विमानों का परिचालन हुआ प्रभावित

जागरण संवाददाता, पटना। गुरुवार को बिहार के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हुई, जिसकी वजह से गुरुवार की दोपहर पटना एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई। कई विमानों को पटना एयरपोर्ट पर नहीं उतारा जा सका।

हवा में चक्कर लगाती रही फ्लाइट

हवा में करीब एक घंटे तक चक्कर लगाने के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-पटना फ्लाइट (एआइ-407) को वाराणसी और इंडिगो की कोलकाता-पटना फ्लाइट (6ई-6917) को काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट, दुर्गापुर डायवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा आधा दर्जन विमानों का परिचालन प्रभावित रहा।

देरी से पहुंची फ्लाइट

सूत्रों के मुताबिक, दोपहर ढाई बजे के बाद आकाशीय बिजली के कारण पटना एयरपोर्ट पर विमानों को उतारा नहीं जा रहा था। तीन बजे आने वाली मुंबई की इंडिगो फ्लाइट एक घंटा 24 मिनट बाद पटना पहुंची।

इस बीच 3:10 बजे आने वाली एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट ने काफी देर तक हवा में चक्कर लगाए, लेकिन एटीसी से लैडिंग की अनुमित नहीं दी गई।

सात चक्कर लगाने के बाद डायवर्ट हुआ विमान

इसके बाद विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। इसके ठीक 10 मिनट बाद कोलकाता की इंडिगो फ्लाइट भी पहुंच गई थी। सात चक्कर लगाने के बाद उसे दुर्गापुर डायवर्ट किया गया। अगली फ्लाइट 40 मिनट बाद दिल्ली से आने वाली थी।

देरी से लैंड हुए विमान

मौसम खराब रहने के कारण 27 मिनट की देरी से लैंड हुई। इनके अलावा रांची-पटना (6ई-925) एक घंटा 26 मिनट, दिल्ली-पटना (6ई-5641) एक घंटा आठ मिनट, हैदराबाद-पटना (6ई-6223) 57 मिनट और कोलकाता-पटना (6ई-895) 28 मिनट की देर से लैंड हुई।

ये भी पढ़ें

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का रौद्र रूप, इन 10 जिलों में भारी बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अलर्ट