Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parveen Amanullah: बिहार की पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह का दिल्ली में निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 11:44 PM (IST)

    Parveen Amanullah Death राज्य सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहीं परवनी अमानुल्लाह का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। कुछ वर्षों से वह बीमार चल रहीं थी। परवीन अमानुल्लाह के पति अफजल अमानुल्लाह बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। बिहार में वह गृह सचिव के पद पर भी काम चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद वह दिल्ली में ही रह रहे थे।

    Hero Image
    Parveen Amanullah: बिहार की पूर्व मंत्री परवीन अमानुल्लाह का दिल्ली में निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

    राज्य ब्यूरो, पटना: राज्य सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहीं परवनी अमानुल्लाह का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। कुछ वर्षों से वह बीमार चल रहीं थी। परवीन अमानुल्लाह के पति अफजल अमानुल्लाह बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में वह गृह सचिव के पद पर भी काम चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद वह दिल्ली में ही रह रहे थे। अमानुल्लाह के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में ही परवीन अमानुल्लाह की मिट्टी मंजिल होगी। वर्ष 1958 में उनका जन्म हुआ था।

    RTI एक्टिविस्‍ट बनींं, 2010 में लड़ा चुनाव

    परवीन अमानुल्लाह ने अपने सार्वजनिक जीवन का आरंभ सूचना के अधिकार के तहत एक एक्टिविस्ट के रूप में शुरू किया था। वर्ष 2010 में उन्होंने बेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ा और राजद के श्रीनारायण यादव काे पराजित किया।

    चार साल तक रहीं मंत्री

    इसके बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में वह मंत्री बनायीं गयीं। लगभग चार वर्षों तक वह मंत्री रहीं। वर्ष 2014 में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

    कार्य में संतोष के अभाव को कारण बताकर उन्होंने इस्तीफा दिया। इसके दो वर्षों बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गयीं। पटना साहिब से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा, उनके पिता सैयद शहाबुद्दीन किशनगंज से एमपी थे।

    यह भी पढ़ें- Bihar: नीतीश कुमार के मंत्री ने मुकेश सहनी के ख्‍वाब की उड़ाई खिल्‍ली, भागलपुर में VIP प्रमुख पर बरसे मदन सहनी

    यह भी पढ़ें- चिराग पासवान का बड़ा दावा: बोले- जदयू के कई विधायक-सांसद हमारे संपर्क में, ठाकुर कवि‍ता विवाद पर राजद को घेरा

    comedy show banner
    comedy show banner