Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: नीतीश कुमार के मंत्री ने मुकेश सहनी के ख्‍वाब की उड़ाई खिल्‍ली, भागलपुर में VIP प्रमुख पर बरसे मदन सहनी

    By Edited By: Prateek Jain
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 10:14 PM (IST)

    Madan Sahni Attacks On VIP Chief Mukesh Sahni परिसदन में रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान सामाजिक कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि जिनके पास एक एमएलए का पावर नहीं है। वह बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। मुकेश सहनी सिर्फ सन ऑफ मल्लाह के नाम पर निषाद जाति को ठगने का काम कर रहे हैं।

    Hero Image
    नीतीश कुमार के मंत्री ने मुकेश सहनी के ख्‍वाब की उड़ाई खिल्‍ली, भागलपुर में VIP प्रमुख पर बरसे मदन सहनी

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिनके पास एक एमएलए का पावर नहीं है। वह बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। वह भी उस भाजपा पार्टी के साथ में जो उन्हें पहले भी दगा दे चुकी है।

    मुकेश सहनी सिर्फ सन ऑफ मल्लाह के नाम पर निषाद जाति को ठगने का काम कर रहे हैं। यह बातें रविवार को परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान सामाजिक कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कही।

    सामाजिक कल्याण मंत्री मदन सहनी कहलगांव में हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर के चर्चा अभियान में शामिल होने पहुंचे थे। रविवार को बांका के धोरैया विधानसभा में जननायक कर्पूरी ठाकुर अति पिछड़ा समाज के चर्चा अभियान में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेस वार्ता में पत्रकारों द्वारा जब उनसे यह पूछा गया कि क्या चुनाव जल्दी होने वाले हैं। एक ही दिन भागलपुर में दो सहनी नेता पहुंचे हुए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी सिर्फ अपनी जाति के लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।

    पहली बार कोई ऐसा नेता देखा गया है, जो अपने समाज के लोगों को कसम खिला रहा है। वह आने वाले चुनाव में दूसरे को वोट नहीं बेचेंगे। यानी उनका कहना यह है कि पहले से निषाद समाज के लोग अपना वोट बेचते थे। यह पूरी तरह से लोगों को गोल-गोल घूमने का काम है, जिस आरक्षण और बिल की बात मुकेश सहनी लिए फिरते हैं, उसे भाजपा द्वारा लोकसभा राज्यसभा दोनों से खारिज कर दिया गया है।

    मुकेश सहनी सिर्फ निषाद समाज के लोगों को भ्रम में रखकर अपनी राजनीति की रोटी सेंक रहे हैं। इस प्रेस वार्ता मे जदयू के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुड्डू साई,युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार ओझा,तकनीकी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष विकास कुमार, कुणाल रत्नप्रिया, शिशुपाल भारती, रिंटू सिंह, पप्पू निषाद,दीपक गुप्ता, हीरा पांडेय, उमा मोदी आदि उपस्थित थे।

    'आगामी लोकसभा में बिहार में शत-प्रतिशत सीट जीतेंगे'

    मदन सहनी ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार 17 साल में काफी प्रगति की है। वर्तमान सरकार अति पिछड़ा वर्ग के बारे में सिर्फ चर्चा करती है, लेकिन काम कुछ नहीं करती है।

    बिहार में हो रहे पहली बार जातिगत जनगणना का भी भाजपा सरकार ने पूरी तरह से विरोध किया है। कोर्ट में भी इस जाति का जनगणना के खिलाफ अपने लोगों को खड़ा किया है। भाजपा सरकार कभी अति पिछड़ा वर्ग के बारे में सोचती नहीं है।

    मह‍िला आ‍रक्षण बिल पर बोले मदन सहनी

    हालांकि, भाजपा द्वारा सदन में महिला आरक्षण के बि‍ल पर हमारी पार्टी ने समर्थन किया है, लेकिन हमारी मांग है कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण में अति पिछड़ा वर्ग के लिए कितनी सीटें आरक्षित की गई है।

    इसके बारे में जानकारी दिया जाए। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिवस पर बड़ा कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। इससे पहले राज्य के सभी विधानसभा में जननायक कर्पूरी ठाकुर चर्चा का आयोजन किया जा रहा है।

    इसे अति पिछड़े वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। 2024 के लोकसभा चुनाव पर पूछे गए सवालों में उन्होंने कहा कि भागलपुर से किन्हें टिकट मिलेगी। यह पार्टी के आला कमान फैसला लेंगे, लेकिन इतना कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया एलाइंस के साथ भाजपा को जड़ से उखाड़ कर फेंका जाएगा।

    बिहार की 40 लोकसभा सीट पर महागठबंधन का कब्जा होगा। कोई महिला आरक्षण बिल पर मनोज झा के द्वारा पढ़ी गई कविता पर उन्होंने कहा कि मनोज झा ने बोलने से पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि यह किसी जाति विशेष के लिए नहीं है। मेरा मानना है कि इसे अब समाप्त किया जाए। इस पर ज्यादा राजनीति नहीं होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- जीतन राम मांझी को राज्यपाल या राज्यसभा का ऑफर! अमित शाह से मुलाकात के बाद बताया क्या रहेगी चुनावी 'चाल'

    यह भी पढ़ें- चिराग पासवान का बड़ा दावा: बोले- जदयू के कई विधायक-सांसद हमारे संपर्क में, ठाकुर कवि‍ता विवाद पर राजद को घेरा

    comedy show banner
    comedy show banner