विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘तीन लड़कों ने किया दुष्कर्म’; नीट छात्रा मौत पर MP पप्पू यादव का बड़ा आरोप, BJP पर हमला

Published: Fri, 30 Jan 2026 09:28 PM (IST)

पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत पर पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि तीन युवकों ने छात्रा का दुष्कर्म किया था, कुल पांच लोग शामिल थे, और डॉक्टर की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। यादव ने घटना वाले दिन होटल बुकिंग की जांच की मांग की और गिरिराज सिंह की आलोचना की। उन्होंने यूजीसी एक्ट पर केंद्र सरकार की ढुलमुल नीतियों पर भी हमला बोला, इसे वंचित छात्रों के हित से जुड़ा बताया।

निर्दलीय सांसद पप्‍पू यादव का नीट छात्रा मौत मामले में बड़ा आरोप। फाइल फोटो

निर्दलीय सांसद पप्‍पू यादव का नीट छात्रा मौत मामले में बड़ा आरोप। फाइल फोटो

HighLights

  1. पप्पू यादव ने नीट छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगाया।

  2. होटल बुकिंग और डॉक्टर की गिरफ्तारी की जांच मांगी।

  3. गिरिराज सिंह और यूजीसी एक्ट पर सरकार को घेरा।

डिजिटल डेस्क, पटना। नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा और गंभीर बयान दिया है।

उन्होंने दावा किया है कि छात्रा के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था। उन्‍होंने उनके नाम भी बताए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वे इस बारे में पहले दिन से ही बात कर रहे हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि इस मामले में कुल पांच लड़के शामिल थे, जिनमें से तीन के नाम उन्हें पता हैं, जबकि दो अन्य के बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

उन्होंने सवाल उठाया कि उस डॉक्टर को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, जिसने कथित तौर पर सुई देकर छात्रा की हत्या की।

सांसद ने यह भी कहा कि घटना वाले दिन यानी एक तारीख को पटना के होटल में बुकिंग थी, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि यह पता लगाया जाए कि उस दिन होटल में कौन-कौन ठहरे थे। इसी क्रम में पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि लड़कियों को नेताओं के घरों तक पहुंचाया जाता है।

नीट छात्रा मौत मामले को लेकर पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह ने इस पूरे प्रकरण में बेटी के लिए एक शब्द तक नहीं कहा।

यूजीसी एक्‍ट पर सरकार की ढुलमुल नीत‍ि 

पप्पू यादव ने उनके बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा की मानसिकता पर सवाल खड़े किए। इसके अलावा, सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में यूजीसी एक्ट को लेकर केंद्र सरकार को भी घेरा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां इस मुद्दे पर ढुलमुल रही हैं। पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि यह कानून सवर्ण या गैर-सवर्ण का नहीं, बल्कि गरीब, पिछड़े और वंचित छात्रों के हित से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि कॉलेजों में लंबे समय से शोषण होता रहा है, जिस पर रोक लगाने के लिए आयोग बनाया गया था। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से इस कानून को लेकर कई स्तर पर गलतियां हुई हैं और इससे सरकार की मंशा साफ हो गई है।

यह भी पढ़ें- नीट छात्रा मौत: मुख्यमंत्री जी, इंसाफ की गुंजाइश नहीं दिखती…; रोहिणी आचार्य का तीखा हमला

यह भी पढ़ें- नीट छात्रा मौत केस: डीजीपी से मुलाकात के बाद स्वजनों का गंभीर आरोप, ‘आत्महत्या मानने का दबाव दे रही पुलिस’

यह भी पढ़ें- NEET छात्रा की मौत का मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचा, 2 महिलाओं ने दायर की PIL; लगाए 6 आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।