विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीट छात्रा मौत: मुख्यमंत्री जी, इंसाफ की गुंजाइश नहीं दिखती…; रोहिणी आचार्य का तीखा हमला

Published: Fri, 30 Jan 2026 09:05 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत पर बिहार पुलिस और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जांच पर सवाल उठाए। रोहिणी ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम से पहले ही बलात्कार से इनकार किया, घटनास्थल सील नहीं किया और संदिग्धों को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड का भी जिक्र करते हुए न्याय की उम्मीद कम जताई।

रोहिणी आचार्य ने सरकार व पुलिस पर बोला हमला। फाइल फोटो

रोहिणी आचार्य ने सरकार व पुलिस पर बोला हमला। फाइल फोटो

HighLights

  1. रोहिणी आचार्य ने बिहार पुलिस जांच पर गंभीर सवाल उठाए।

  2. पोस्टमार्टम से पहले बलात्कार से इनकार, घटनास्थल सील नहीं किया।

  3. संदिग्धों की गिरफ्तारी न होने और परिवार पर दबाव का आरोप।

ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य ने शंभू गर्ल्स हॉस्टल में हुई छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को संबोधित एक तीखा पोस्ट साझा कर इस पूरे मामले की जांच पर सवाल खड़े किए हैं।

रोहिणी आचार्य ने कहा है कि जिस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में मुजफ्फरपुर बालिका गृह (महापाप) कांड में बेटियों को इंसाफ नहीं मिल सका, ठीक उसी तरह शंभू गर्ल्स हॉस्टल में बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या की शिकार हुई बेटी के मामले में भी न्याय मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

मुख्यमंत्री को संबोधित अपने पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने लिखा कि घटना के दिन से लेकर अब तक पुलिसिया जांच का रवैया बेहद संदिग्ध रहा है, जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि सरकार और पुलिस किसी को बचाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस जांच पर उठाए सवाल 

उन्होंने आरोप लगाया कि पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने से पहले ही पटना पुलिस ने बलात्कार की घटना से इनकार कर दिया, जबकि यह जांच प्रक्रिया के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घटना स्थल को कई दिनों तक सील नहीं किया गया, जिससे आरोपियों को साक्ष्यों और सबूतों के साथ छेड़छाड़ का पूरा मौका मिला।

रोहिणी आचार्य ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में संदेह के घेरे में आए लोगों, परिजनों द्वारा बताए गए आरोपियों और संदिग्ध भूमिका वाले डॉक्टरों की न तो गिरफ्तारी की गई और न ही उनसे कोई कड़ी पूछताछ हुई।

उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया कि मृतका के परिजनों पर महिला थानाध्यक्ष और हॉस्टल संचालिका द्वारा पैसा लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया। साथ ही एसआईटी जांच के नाम पर पीड़ित परिवार को बेवजह परेशान किए जाने का भी आरोप लगाया गया।

रोहिणी ने यह भी कहा कि अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि डीजीपी द्वारा परिजनों को यह बताया गया कि दुष्‍कर्म की बात गलत है और यह आत्महत्या का मामला है।

रोहिणी आचार्य का कहना है कि इस तरह के बयानों से न केवल पीड़ित परिवार की पीड़ा बढ़ती है, बल्कि इस जघन्य और घृणित घटना को अंजाम देने वालों को “सेफ पैसेज” देने का संदेश भी जाता है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब लगातार ऐसे मामलों में जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो बिहार में बेटियों की सुरक्षा और न्याय की गारंटी कैसे दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- नीट छात्रा मौत केस: डीजीपी से मुलाकात के बाद स्वजनों का गंभीर आरोप, ‘आत्महत्या मानने का दबाव दे रही पुलिस’

यह भी पढ़ें- NEET छात्रा की मौत का मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचा, 2 महिलाओं ने दायर की PIL; लगाए 6 आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।